RCB vs SRH IPL Match Timing Today 2026: बेंगलुरू और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला, जानिए मैच का समय

RCB vs SRH IPL Match Time Today 2026: आज (28 March 2026) से आईपीएल के 19वें संस्करण की शुरुआत होने जा रही है। टूर्नामेंट की 10 टीमें तैयार हैं एक बार फिर ट्रॉफी को हासिल करने के लिए। आज टूर्नामेंट का पहला मुकाबला आरसीबी और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यहां जानिए बेंगलुरू-हैदराबाद मैच कितने बजे शुरू होगा, किस ग्राउंड पर है मुकाबला, कैसी हैं दोनों टीमें और अन्य खास जानकारियां।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026 (इंडियन प्रीमियर लीग 19)
  • आज खेला जाएगा IPL 2026 का पहला मैच
  • आमने-सामने होंगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद

RCB vs SRH IPL 2026 Match Timing Today: दुनिया की सबसे महंगी टी20 क्रिकेट लीग आईपीएल का 19वां सीजन आज शुरू हो रहा है। सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद (Bengaluru vs Hyderabad) के बीच खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पिछले सीजन में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 17 सालों का सूखा खत्म किया था और अपना पहला टाइटल जीता था। इस बार बेंगलुरू की टीम एक बार फिर उस कमाल को दोहराने का प्रयास करेगी। वहीं आज की दूसरी टीम सनराइजर्स हैदराबाद अपना दूसरा खिताब जीतने का प्रयास करने की तरफ पहला कदम बढ़ाएगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथों में है, जबकि उनकी टीम में आईपीएल इतिहास का सबसे सफल बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) भी हुंकार भरेगा। जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस अभी मौजूद नहीं हैं और उनकी वापसी तक टीम के कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) होंगे। इस तरह से आईपीएल 2026 पहला सीजन होगा जहां सभी 10 कप्तान भारतीय होंगे।

IPL 2026, RCB vs SRH Match Time Today, Aaj Ka Match Kitne Baje Shuru Hoga

आज RCB और SRH का आईपीएल मैच कितने बजे शुरू होगा

आईपीएल में RCB का सफर कैसा रहा हैः रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम आईपीएल की सबसे लोकप्रिय टीमों में से एक हैं और मौजूदा चैंपियन भी। उन्होंने साल 2008 में शुरू हुए आईपीएल के पहले सीजन में लीग चरण भी पार नहीं किया था। फिर 2009 में वे रनर-अप रहे। साल 2010 में वे तीसरे नंबर पर रहे। साल 2011 में एक बार फिर वे खिताब जीतने से चूके और रनर-अप बने। इसके बाद 2012 से 2014 तक लगातार तीन सीजन उनकी टीम लीग स्टेज से आगे नहीं बढ़ सकी थी। फिर 2015 में अच्छी वापसी की और तीसरे नंबर पर रहे, लेकिन 2016 में एक बार फिर खिताब के करीब आकर चूक गए और रनर-अप घोषित हुए। इसके बाद, फिर से लगातार तीन साल तक वे लीग चरण को पार करने में असफल हुए। साल 2020 और 2021 में वे प्लेऑफ में पहुंचे और 2022 में तीसरे पायदान पर रहे। साल 2023 में लीग स्टेज तक ही सीमित रहे, 2024 में प्लेऑफ में पहुंचे और आखिरकार 2025 में उन्होंने फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार खिताब जीता।

End of Feed