क्रिकेट

रवींद्र जडेजा बने टी20 क्रिकेट में ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय लेफ्ट हेंडर, स्पेशल क्लब में हुई एंट्री

अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास ले चुके धाकड़ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने शुक्रवार को आरसीबी के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए नया इतिहास रच दिया है।

Image

रवींद्र जडेजा (फोटो क्रेडिट BCCI/IPL)

Ravindra Jadeja 350th T20 Match: राजस्थान रॉयल्स की टीम में आईपीएल 2026 के लिए शामिल हुए रवींद्र जडेजा ने शुक्रवार को गुवाहाटी में आरसीबी के खिलाफ मुकाबले के लिए मैदान में उतरते ही नया इतिहास रच दिया है। जडेजा 350 टी20 मैच खेलने वाले छठे भारतीय बन गए हैं। सबसे रोचक बात यह है कि वो इस मुकाम पर पहुंचने वाले भारत के बांए हाथ के पहले खिलाड़ी हैं। उनसे पहले जिन भारतीय खिलाड़ियों ने ये उपलब्धि हासिल की वो दाहिने हाथ के खिलाड़ी थे।

रोहित शर्मा के नाम है रिकॉर्ड

टी20 में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले भारतीय होने का रिकॉर्ड हिटमैन रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। रोहित ने अबतक अपने करियर में 466 टी20 मैच खेले हैं। उनके बाद दूसरे पायदान पर 417 मैच के साथ विराट कोहली हैं। दिनेश कार्तिक 415 मैच के साथ तीसरे, एमएस धोनी 405 मैच के साथ चौथे और सूर्यकुमार यादव 363 मैच के साथ पांचवें स्थान पर है। अब इस 350+ क्लब में शामिल होने वाले छठे भारतीय बने।

ऐसा रहा है जडेजा का टी20 करियर

जडेजा ने साल 2007 में महाराष्ट्र के खिलाफ मुंबई के ब्रैबोन स्टेडियम में सौराष्ट्र के लिए टी20 डेब्यू किया था। 19 साल में जडेजा 350 टी20 मैच के आंकड़े को छूने में सफल हुए हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 74 टी20आई मैच खेले। इसके अलावा आईपीएल में उन्होंने आईपीएल में 258 मैच खेले। उनके खाते में 350 मैच में 3992 रन के अलावा 237 विकेट दर्ज हैं। टी20 में चार हजार रन के आंकड़े को छूने से वो 8 रन दूर हैं। आईपीएल में जडेजा ने 3267 रन बनाए हैं साथ ही 172 विकेट चटकाए हैं।

चार टीमों का आईपीएल में किया है प्रतिनिधित्व

आईपीएल में जडेजा राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात लॉयन्स और कोच्चि टस्कर्स के लिए खेल चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स के पहले सीजन की खिताबी जीत में जडेजा शामिल थे। ऐसे में उनकी इस टीम में वापसी हुई है लेकिन वो मौजूदा सीजन में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article