रविचंद्रन अश्विन ने किया टी20 विश्व कप के बाद राहुल द्रविड़ के ब्रेक पर जाने का बचाव

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 19, 2022, 06:29 PM IST

रविचंद्रन अश्विन ने टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की हार के बाद राहुल द्रविड़ के न्यूजीलैंड दौरे से ब्रेक लेने के निर्णय का बचाव किया है। जानिए उन्होंने इस बारे में क्या कहा?

नई दिल्ली: भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की न्यूजीलैंड दौरे पर अनुपस्थिति का बचाव करते हुए कहा कि टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिये इतना काम करने के बाद सहयोगी स्टाफ को भी ब्रेक की जरूरत थी।

Ravichandran-Ashwin

रविचंद्रन -अश्विन

द्रविड़ से पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच रह चुके रवि शास्त्री ने कुछ दिन पहले सवाल उठाया था कि भारतीय कोच को ब्रेक की जरूरत क्यों है जबकि उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान दो-तीन महीने का ब्रेक मिल जाता है। अश्विन ने कहा कि कोचिंग स्टाफ भी शारीरिक और मानसिक रूप से थक जाता है।

End of Feed