ICC Test Rankings: अश्विन ने बुमराह से छीना ताज, बन गए टेस्ट के नंबर 1 गेंदबाज

Ravichandran Ashwin No 1 in icc test ranking: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन का भरपूर फायदा मिला है। अश्विन टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 पर पहुंच गए हैं।

R Ashwin reclaims No. 1 Bowler in ICC Test Ranking भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी धमाल मचा दिया है। वे ताजा रैंकिंग में टेस्ट के नंबर 1 गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह को पछाड़ दिया है जो कि हाल ही में नंबर 1 बने थे।

Ravichandran Ashwin

रविचंद्रन अश्विन (फोटो- ICC)

इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में 5 टेस्ट मैचों की श्रृंखला में अश्विन के शानदार प्रदर्शन ने जहां भारत ने 4-1 के स्कोर के साथ जीत दिलाई वहीं उन्हें शिखर तक पहुंचा दिया। शुरुआती असफलताओं और पारिवारिक आपात स्थिति के कारण श्रृंखला के बीच में ही चले जाने के बावजूद, अश्विन ने बाद के टेस्ट मैचों में अपना जौहर बिखेरा।विशेषकर रांची और धर्मशाला में तो उनका खास योगदार रहा।

End of Feed