काव्या मारन ने पाकिस्तानी प्लेयर अबरार अहमद को खरीदा, अब विवाद पर आया BCCI उपाध्यक्ष का बयान

Abrar Ahmed Sunrisers The Hundred: काव्या मारन की सनराइजर्स फ्रेंचाइजी का भारत में खूब विरोध रहा है। क्रिकेट फैंस पाकिस्तानी प्लेयर को साइन करने पर फ्रेंचाइजी को बुरा-भला कर रहे हैं। अब इस पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का बड़ा बयान आया है। राजीव शुक्ला ने कहा कि बीसीसीआई इस मामले पर कुछ नहीं कर सकता।

Kavya Maran Sunrisers Leeds in The Hundred Auction: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि आगामी क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए सनराइजर्स फ्रेंचाइजी द्वारा पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को टीम में शामिल करने के मामले में वह कुछ नहीं कर सकते। सन टीवी के स्वामित्व वाली इस फ्रेंचाइजी ने द हंड्रेड के प्लेयर ऑक्शन में अबरार अहमद को साइन किया। इसके बाद से फ्रेंचाइजी को अलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

Abrar Ahmed

अबरार अहमद को सनराइजर्स ने खरीदा। फोटो- SRH एक्स हैंडल

फ्रेंचाइजी के मालिक काव्या मारन को भी कड़ी प्रतिक्रिया मिल रही है और सनराइजर्स लीड्स के आधिकारिक X (पहले ट्विटर) हैंडल को भी सस्पेंड कर दिया गया है। भारत में हो रही आलोचना पर सनराइजर्स प्रबंधन ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, शुक्रवार दोपहर को शुक्ला ने स्पष्ट कर दिया कि यह फैसला फ्रेंचाइजी को लेना होगा और बीसीसीआई कुछ नहीं कर सकता, क्योंकि विदेशी लीग उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आती हैं।

End of Feed