रियान पराग के कंधे की मुंबई में हुई सर्जरी, जानिए फिट होने में लगेगा कितना वक्त

आईपीएल 2026 के दौरान चोटिल होने वाले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग के कंधे की सर्जरी मुंबई में हो गई है। जानिए मैदान पर वापसी करने में लगेगा कितना वक्त?

मुंबई: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग की गुरुवार को यहां दाहिने कंधे की सर्जरी हो गई। फ्रेंचाइजी को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 सत्र के प्लेऑफ में पहुंचाने वाले पराग की सर्जरी डॉक्टर दिनशॉ परदीवाला की निगरानी में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में हुई। यह ऑलराउंडर जल्द ही बेंगलुरु में बीसीसीआई के ’सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में उपचार के बाद उबरने की प्रक्रिया शुरू करेगा। उनके अगस्त के तीसरे सप्ताह में दलीप ट्रॉफी के साथ शुरू होने वाले 2026-27 घरेलू सत्र के शुरूआती हिस्से से बाहर रहने की संभावना है।

Riyan Parag

रियान पराग (फोटो क्रेडिट Instagram Riyan Parag)

वापसी की नहीं तय है समय सीमा

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया,'फिलहाल उनकी वापसी के लिए कोई निश्चित समय सीमा नहीं है क्योंकि पूरा ध्यान उनके पूरी तरह ठीक होने पर है। 'पराग को पहले दांबुला में चल रही त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए भारत ए का उप-कप्तान बनाया गया था, लेकिन मांसपेशियों की चोट के कारण उन्हें बाहर कर दिया गया था।

End of Feed