PM Modi ने भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 27, 2024, 01:49 PM IST

PM Modi Wishes Mohammed Shami to Get Well Soon: पीएम नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया के फास्ट बॉलर मोहम्मद शमी के ऑपरेशन के बाद शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। शमी के बायें टखने (अकिलीज टेंडन) का सफल ऑपरेशन हुआ है जिसके कारण वो अगले महीने से शुरू होने वाले आईपीएल में भी नहीं खेल पाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी ने मोहम्मद शमी के लिए किया ट्वीट
  • प्रधानमंत्री ने शमी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
  • मोहम्मद शमी ने कराई है सर्जरी, आईपीएल से भी रहेंगे बाहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के ऑपरेशन के बाद शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। शमी के बायें टखने (अकिलीज़ टेंडन) का सफल ऑपरेशन हुआ है जिसके कारण वह अगले महीने से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नहीं खेल पाएंगे। इस कारण से वह जून में होने वाले टी20 विश्व कप से भी बाहर रह सकते हैं।

PM Narendra Modi Wishes Recovery To Mohammed Shami

पीएम मोदी और मोहम्मद शमी (AP/X)

मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया,‘‘मैं आपके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं मोहम्मद शमी। मुझे पूरा विश्वास है कि आप अपने अंदर रचे बसे साहस के कारण जल्द ही इस चोट से उबर जाएंगे।’’

End of Feed