क्रिकेट

Pakistan Squad Announced: श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम का ऐलान, टीम से बाहर हुआ युवा बल्लेबाज

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की वनडे और त्रिकोणीय टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। खराब प्रदर्शन के बाद युवा बल्लेबाज को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

Image

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

Photo : AP

लाहौर: पीसीबी ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज और आगामी त्रिकोणीय टी20 सीरीज (पाकिस्तान, श्रीलंका और ज़िम्बाब्वे) के लिए पाकिस्तानी टीम के नाम का ऐलान कर दिया है। दांए हाथ के युवा बल्लेबाज हसन नवाज को खराब प्रदर्शन के लिए टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। उनकी जगह टी20 सीरीज के लिए टीम में फखर जमां को शामिल किया गया है। वहीं वनडे टीम में किसी खिलाड़ी को हसन की जगह टीम में जगह नहीं दी गई है।

रावलपिंडी में 11 से 15 नवंबर के बीच खेली जाएगी वनडे सीरीज

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला का आगाज 11 नवंबर को होगा। सीरीज के तीनों मुकाबले 11, 13 और 15 नवंबर को रावलपिंडी में खेले जाएंगे। दोनों टीमें के बीच वनडे क्रिकेट इतिहास में अबतक कुल 157 मैच खेले गए हैं जिसमें से पाकिस्तान ने 93 मैच में जीत दर्ज की है जबकि 59 मैच श्रीलंका के नाम रहे। चार मैच बेनतीजा समाप्त हुए और एक मैच बराबरी पर समाप्त हुआ।

17 नवंबर को होगा त्रिकोणीय टी20 सीरीज का आगाज

17 नवंबर को शुरू होने वाली त्रिकोणीय सीरीज में श्रीलंका और पाकिस्तान के अलावा तीसरी टीम जिंबाब्वे की होगी। जिंबाब्वे से पहले अफगानिस्तान की टीम इस सीरीज का हिस्सा था लेकिन पाकिस्तान वायुसेना के हवाई हमले में युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को मारे जाने की घटना के बाद अफगानिस्तान ने अपना नाम वापस ले लिया था। त्रिकोणीय सीरीज के शुरुआती दो मैच रावलपिंडी में खेले जाएंगे। उसके बाद टूर्नामेंट के बाकी मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित होंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 29 नवंबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम:

शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आज़म, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह, हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, सैम अयूब और सलमान अली आगा।

पाकिस्तान की टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम:

सलमान अली आगा (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान (विकेटकीपर), और उस्मान तारिक।

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, वनडे सीरीज

  • 11 नवंबर - पहला वनडे, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
  • 13 नवंबर - दूसरा वनडे, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
  • 15 नवंबर - तीसरा वनडे, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

त्रिकोणीय टी20 सीरीज का कार्यक्रम:

  • 17 नवंबर - पाकिस्तान बनाम ज़िम्बाब्वे, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
  • 19 नवंबर - श्रीलंका बनाम ज़िम्बाब्वे, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
  • 22 नवंबर - पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
  • 23 नवंबर - पाकिस्तान बनाम ज़िम्बाब्वे, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
  • 25 नवंबर - श्रीलंका बनाम ज़िम्बाब्वे, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
  • 27 नवंबर - पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
  • 29 नवंबर - फाइनल, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article