PBKS vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: पंजाब की लगातार 5वीं हार, मुंबई ने 6 विकेट से दी मात

PBKS vs MI Today IPL Match (पीबीकेएस बनाम एमआई आज के आईपीएल मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर) Live Streaming Watch Scorecard Updates: आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में आज पिछले साल की उप-विजेता पंजाब किंग्स के सामने पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस की चुनौती थी। धर्मशाला के HPCA क्रिकेट स्टेडियम में यह रोमांचक मुकाबला खेला गया। आईपीएल 2026 के 58वें मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स यहां देखें।

PBKS vs MI Today IPL Match Live Scorecard: आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में आज पिछले साल की उप-विजेता पंजाब किंग्स के सामने पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस की चुनौती थी। धर्मशाला के HPCA क्रिकेट स्टेडियम में यह रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले का टॉस मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 200 रन बनाए हैं। पंजाब ने मुंबई को जीत के लिए 201 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसे मुंबई की टीम ने 4 विकेट होकर हासिल कर लिया। मुंबई की इस जीत के बाद प्लेऑफ की रेस एक बार फिर दिलचस्प हो गई है। मुंबई की जीत में तिलक वर्मा ने बड़ी भूमिका निभाई। तिलक ने 33 गेंदों में शानदार 75 रनों की पारी खेली और मुंबई को जीत दिलाकर नाबाद लौटे। अब पंजाब के लिए प्लेऑफ की लड़ाई और कठिन हो गई है।

PBKS vs MI

पंजाब और मुंबई का मुकाबला

पिछले चार मैच में हार से आहत पंजाब किंग्स को अगर IPL में अपना अभियान वापस पटरी पर लाना है तो मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुरुवार को धर्मशाला में होने वाले मैच में उसे अपनी गेंदबाजी और फील्डिंग में जल्द से जल्द सुधार करना होगा। टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में शानदार प्रदर्शन करने वाली पंजाब किंग्स की टीम लगातार चार मैच हार चुकी है और प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। उसकी टीम को अगर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष चार में जगह पक्की करनी है तो उसे अपने शेष बचे मैचों में से कम से कम दो मैच जीतने होंगे। पंजाब कुछ समय पहले तक टूर्नामेंट में एकमात्र अजेय टीम थी, लेकिन आईपीएल की प्रकृति ही ऐसी है कि भाग्य बहुत जल्दी किसी भी तरफ पलट सकता है। जैसा कि कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद कहा, पंजाब किंग्स की इस मुश्किल स्थिति के लिए वे खुद ही जिम्मेदार हैं। टूर्नामेंट के पहले भाग में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से गेंदबाजी विभाग की कमजोरियां सामने नहीं आई, लेकिन अब उसके लिए यह चिंता का विषय बन गया है।

End of Feed