LIVE

PBKS vs LSG Match Highlights: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दी 37 रन से मात, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर किया कब्जा

PBKS vs LSG Match Highlights: आईपीएल के 18वें सीजन के 54वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 37 रन के अंतर से मात देकर अंक तालिका में दूसरे पायदान पर कब्जा कर लिया है। इस मैच में हार के बाद लखनऊ की प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

नवीन चौहानUpdated May 4, 2025, 23:24 IST
Follow on Google News
PBKS vs LSG Match Highlights: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दी 37 रन से मात, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर किया कब्जा

PBKS vs LSG Match Highlights: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दी 37 रन से मात, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर किया कब्जा

PBKS vs LSG Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के रविवार को खेले गए 54वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 रन से मात देकर अपने प्लेऑफ में एंट्री की दावेदारी को और मजबूत कर लिया है। पंजाब की टीम अंक तालिका में दूसरे पायदान पर काबिज हो गई है। पंजाब धर्मशाला में खेले गए मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी और प्रभसिमरन सिंह की 91 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 236 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। इसके बाद पंजाब के गेंदबाजों ने लखनऊ के बल्लेबाजों को खुलकर रन नहीं बनाने दिए और टीम को 20 ओवर में 7 विकेट पर 199 रन पर रोक दिया। खराब शुरुआत के बाद लखनऊ ने 73 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद आयुष बदोनी और अब्दुल समद ने छठे विकेट के लिए 81 (41) रन की साझेदारी करके लखनऊ को मैच में वापस लाने की पुरजोर कोशिश की। लेकिन समद के 45 (24) रन बनाकर आउट होने के बाद लखनऊ की रन गति एक छोर से धीमी पड़ गई। दूसरे छोर पर आयुष बदोनी मोर्चा संभाले रहे और अंत तक लड़ते रहे। अंतिम ओवरों में बदोनी का दूसरे छोर से साथ आवेश खान ने दिया। अंत में बदोनी 40 गेंद में 74 रन बनाकर आउट हुए। आवेश 19 (10) रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं दो विकेट अजमतउल्लाह ओमरजई के खाते में गए। एक-एक सफलता मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल के खाते में गई।

पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ धर्मशाला में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 236 रन का स्कोर खड़ा किया है। खराब शुरुआत के बाद पंजाब की पारी को प्रभसिमरन सिंह ने संभाला और दूसरे छोर से उनका साथ जोस इंग्लिश(30), कप्तान श्रेयस अय्यर(45) और शशांक सिंह(33) ने दिया। प्रभसिमरन सिंह 48 गेंद में 91 रन की पारी खेलकर आउट हुए। वहीं नेहाल वढेरा और मार्कस स्टोइनिस ने 15 रन की पारी खेली। लखनऊ के गेंदबाद पंजाब के बल्लेबाजों के बल्ले पर लगाम लगाने में नाकाम रहे। लखनऊ के लिए आकाश सिंह और दिग्वेश राठी ने 2-2 विकेट लिए। एक सफलता प्रिंस यादव को मिली।

आईपीएल 2025 के 54वें मुकाबले में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भिड़ंत हो रही है। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पंजाब किंग्स ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है।

पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11 (Punjab Kings And Lucknow Super Giants Playing XI)
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11:ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, डेविड मिलर, एडेन मार्कराम, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, आकाश सिंह, अवेश खान, मयंक यादव, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी

पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

MAY 04, 2025 23:20 IST

PBKS vs LSG live score: पंजाब ने लखनऊ को रौंदा

पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रन के अंतर से मात देकर अंक तालिका में दूसरे पायदान पर कब्जा कर लिया है। 237 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 199 रन बना सकी।
MAY 04, 2025 23:14 IST

PBKS vs LSG live score: बदोनी बने चहल का शिकार

पारी के 20वें ओवर में आयुष बदोनी की पारी का अंत युजवेंद्र चहल ने किया। बदोनी 40 गेंद में 74 रन बनाकर आउट हुए।
MAY 04, 2025 23:04 IST

PBKS vs LSG live score: 17 ओवर में लखनऊ ने बनाए 158/6 रन

लखनऊ ने 17 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन बना लिए हैं।

MAY 04, 2025 23:01 IST

PBKS vs LSG live score: लखनऊ को जीत के लिए 24 गेंद में 88 रन की दरकार

लखनऊ को जीत के लिए 24 गेंद में 88 रन की दरकार है।
MAY 04, 2025 22:54 IST

PBKS vs LSG live score: लखनऊ ने 15 ओवर में बनाए 5 विकेट पर 145 रन

जीत के लिए 237 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 145 रन बनाए। जीत के लिए लखनऊ को 30 गेंद में 94 रन बनाने हैं। समद और बदोनी 42-42 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 04, 2025 22:25 IST

PBKS vs LSG live score: मिलर बने ओमरजई का शिकार, लखनऊ ने गंवाया पांचवां विकेट

दसवें ओवर की पांचवीं गेंद पर डेविड मिलर की पारी का अंत ओमरजई ने कर दिया। मिलर 11(8) रन बनाकर शशांक सिंह के हाथों लपके गए। 73 के स्कोर पर लखनऊ की आधी टीम पवेलियन वापस लौट गई।
MAY 04, 2025 22:22 IST

PBKS vs LSG live score: लखनऊ ने 9 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 71 रन

लखनऊ ने 237 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 ओवर में 4 विकेट पर 71 रन बना लिए हैं। मिलर 10 और बडोनी 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 04, 2025 21:59 IST

PBKS vs LSG live score: लखनऊ ने 5 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 29 रन

लखनऊ ने 237 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 ओवर में 3 विकेट खोकर 29 रन बना लिए हैं। पंत 6 और बदोनी 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 04, 2025 21:54 IST

PBKS vs LSG live score: अर्शदीप ने पूरन को किया एलबीडब्लू

अर्शदीप सिंह ने पारी के पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर निकोलस पूरन को एलबीडब्लू कर दिया। पूरन ने फील्ड अंपायर के फैसले को चुनौती दी लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। पूरन 6 (5) रन बना सके। 27 के स्कोर पर लखनऊ को तीसरा झटका लगा। तीनों विकेट अर्शदीप ने लिए हैं।
MAY 04, 2025 21:51 IST

PBKS vs LSG live score: लखनऊ ने 4 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 23 रन

लखनऊ ने 237 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 23 रन बना लिए हैं। पंत 6 और पूरन 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 04, 2025 21:50 IST

PBKS vs LSG live score: अर्शदीप ने दिए लखनऊ को दोहरे झटके

अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स को तीसरे ओवर की दूसरी और पांचवीं गेंद पर मिचेल मार्श और एडेन मार्करम को आउट करके लखनऊ को बैकफुट पर धकेल दिया। 16 के स्कोर पर लखनऊ ने दो विकेट गंवा दिए। मार्करम 13 और मार्श 0 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
MAY 04, 2025 21:31 IST

PBKS vs LSG live score: एडेन मार्करम और मिचेल मार्श ने शुरू की लखनऊ की पारी

जीत के लिए 237 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी की शुरुआत करने मिचेल मार्श और एडेन मार्करम की जोड़ी उतरी है।
MAY 04, 2025 21:14 IST

PBKS vs LSG live score: पंजाब ने बनाए 20 ओवर में 5 विकेट पर 236 रन

पंजाब किंग्स ने लखनऊ के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रभसिमरन सिंह की 91 रन की पारी की बदौलत 5 विकेट पर 236 रन का स्कोर खड़ा किया है। जीत के लिए लखनऊ को 237 रन का विशाल लक्ष्य मिला है।
MAY 04, 2025 20:42 IST

PBKS vs LSG live score: 150 रन के पार पहुंचा पंजाब

पंजाब किंग्स ने 15वें ओवर की पहली गेंद पर प्रभसिमरन सिंह के शानदार छक्के की बदौलत अपने 150 रन 3 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं।
MAY 04, 2025 20:39 IST

PBKS vs LSG live score: पंजाब ने 14 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 144 रन

पंजाब किंग्स ने लखनऊ के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 144 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन 53 और वढेरा 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 04, 2025 20:33 IST

PBKS vs LSG live score: अय्यर बने राठी का शिकार

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को दिग्वेश राठी ने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर मयंक यादव के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। अय्यर ने 45 (25) रन की अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 2 छक्के जड़े।
MAY 04, 2025 20:25 IST

PBKS vs LSG live score: प्रभसिमरन ने जड़ा अर्धशतक

प्रभसिमरन सिंह ने पंजाब की पारी को संभालते हुए 30 गेंद में अपना अर्धशतक 5 चौके और 2 छक्के की मदद से जड़ दिया। पंजाब ने 11 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन 50 और अय्यर 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 04, 2025 20:16 IST

PBKS vs LSG live score: पंजाब किंग्स ने बनाए 9 ओवर में 95 रन

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ के खिलाफ 9 ओवर में 2 विकेट पर 95 रन बना लिए हैं। श्रेयस 18 और प्रभसिमरन 44 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 04, 2025 19:53 IST

PBKS vs LSG live score: आकाश ने किया इंग्लिश का शिकार

बांए हाथ के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने पारी के पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर जोश इंग्लिस को कौच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। इंग्लिश 30 (14) रन बना सके। अपनी आतिशी पारी में उन्होंने एक चौका और चार छक्के जड़ें।
MAY 04, 2025 19:51 IST

PBKS vs LSG live score: 50 रन के पार पहुंचा पंजाब

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4.1 ओवर में जोस इंग्लिश के शानदार छक्के की बदलौत अपने 50 रन पूरे कर लिए।