Ranji Trophy Semi-Final: पार्थ रेखाडे के करिश्माई ओवर ने मुंबई को बैकफुट पर धकेला, विदर्भ ने कसा शिकंजा

विदर्भ के स्पिनर पार्थ रेखाड़े ने मुंबई के तीन खिलाड़ियों को पवेलियन वापस भेजकर रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपनी टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया है।

नागपुर: बायें हाथ के स्पिनर पार्थ रेखाडे ने एक ओवर में तीन विकेट लिए जिससे विदर्भ ने मंगलवार को गत चैंपियन मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। विदर्भ के 383 रन के जवाब में मुंबई ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 188 रन बनाए थे और इस तरह से वह अभी 195 रन पीछे है।

Parth Rekhade

पार्थ रेखाड़े(साभार BCCI Domestic)

पार्थ ने एक ओवर में मुंबई को दिए तिहरे झटके

मुंबई के सलामी बल्लेबाज आकाश आनंद ने एक छोर संभाले रखा है और वह अभी 67 रन पर खेल रहे हैं। उनके साथ तनुष कोटियान पांच रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई का स्कोर एक समय दो विकेट पर 113 रन था लेकिन अपना केवल दूसरा प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे पार्थ ने उसकी बल्लेबाजी को लड़खड़ा दिया। मुंबई की पारी के 41वें ओवर में सबसे पहले उन्होंने कप्तान अजिंक्य रहाणे को बोल्ड किया जिन्होंने 24 गेंद पर 18 रन बनाए। इसके दो गेंद बाद उन्होंने सूर्यकुमार यादव (00) को सिली पॉइंट में दानिश मालेवार के हाथों कैच कराया और फिर शिवम दुबे को भी खाता नहीं खोलने दिया। इससे मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 113 रन से पांच विकेट पर 113 रन हो गया। पार्थ ने अभी तक 49 रन देकर पांच विकेट लिए हैं।

End of Feed