LIVE
Asia Cup 2023: पाकिस्तान ने नेपाल को 238 रन से हराकर जीत के साथ किया आगाज
Asia Cup 2023: पाकिस्तान ने नेपाल को 238 रन से हराकर जीत के साथ किया आगाज
इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबर आजम और इफ्तिखार अहमद के शानदार शतकीय पारी के दम पर मेहमान नेपाल टीम के सामने 343 रन का लक्ष्य रखा। आजम ने 131 गेंद पर 151 रन की पारी खेली। इफ्तिखार अहमद ने अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ते हुए 71 गेंद पर नाबाद 109 रन की पारी खेली। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 214 रन की शानदार साझेदारी की।
AUG 30, 2023 21:30 IST
PAK vs NEP Match Live: पाकिस्तान ने नेपाल को हराया
मुल्तान में खेले गए पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने नेपाल की टीम को 238 रन के बड़े अंतर से मात दी। नेपाल के सामने जीत के लिए 343 रन का विशाल लक्ष्य था, लेकिन पूरी टीम केवल 104 रन बनाकर ढेर हो गई।
AUG 30, 2023 21:24 IST
PAK vs NEP Match Live: जीत के करीब पाकिस्तान
एशिया कप 2023 में पहली जीत से केवल 1 कदम की दूरी पर खड़ी है पाकिस्तान, 343 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल ने 104 रन के स्कोर पर 9 विकेट गंवा दिए हैं।
AUG 30, 2023 20:49 IST
PAK vs NEP Match Live: नेपाल की टीम संघर्ष कर रही है
पाकिस्तान के सामने नेपाल का संघर्ष जारी है। 17 ओवर के बाद टीम 4 विकेट खोकर 82 रन बना चुकी है। 33 ओवर में उसे जीत के लिए अब भी 261 रन की दरकार है।
AUG 30, 2023 19:57 IST
PAK vs NEP Match Live: 3 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही है नेपाल
7 ओवर के बाद नेपाल की टीम 3 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही है। आरिफ शेख और सोमपाल कामी कर रहे हैं बल्लेबाजी।
AUG 30, 2023 19:26 IST
PAK vs NEP Match Live: नेपाल की बल्लेबाज जारी
नेपाल ने 1 ओवर 1 विकेट के नुकसान पर 10 रन बना लिए हैं। कुशल भर्टेल 8 रन बनाकर अफरीदी की गेंद पर आउट हो गए। नेपाल के सामने 343 रन का लक्ष्य है।
AUG 30, 2023 18:53 IST
PAK vs NEP Match Live: पाकिस्तान ने नेपाल के सामने 343 रन का लक्ष्य रखा
पाकिस्तान ने पहले मुकाबले में नेपाल के सामने 343 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम ने 151 और इफ्तिखार अहमद ने नाबाद 109 रन की पारी खेली।
AUG 30, 2023 18:43 IST
PAK vs NEP Match Live: इफ्तिखार अहमद का शतक
इफ्तिखार अहमद ने 67 गेंदों में जड़ा वनडे करियर का पहला शतक।
AUG 30, 2023 18:34 IST
PAK vs NEP Match Live: पाकिस्तान का स्कोर 300 रन के पार
पाकिस्तान ने नेपाल के सामने खेलते हुए 300 रन का स्कोर पार कर लिया है। अब भी दो ओवर का खेल बाकी है।
AUG 30, 2023 18:05 IST
PAK vs NEP Match Live: इफ्तिखार अहमद का अर्धशतक
इफ्तिखार अहमद ने 43 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। साथ ही कप्तान बाबर ने भी 109 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। दोनों के बीच 100 रन की साझेदारी हो चुकी है।
AUG 30, 2023 17:49 IST
PAK vs NEP Match Live: पाकिस्तान के 200 रन पूरे
पाकिस्तान की टीम ने 38 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 204 रन बना लिए हैं। बाबर अपने 19वें वनडे शतक के करीब हैं, जबकि इफ्तिखार अहमद उनका साथ दे रहे हैं।
AUG 30, 2023 17:29 IST
PAK vs NEP Match Live: एक और शतक के करीब बाबर
पाकिस्तान ने 33 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 157 रन बना लिए हैं। बाबर आजम 71 और इफ्तिखार अहमद 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
AUG 30, 2023 17:06 IST
PAK vs NEP Match Live: बाबर का अर्धशतक पूरा
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 72 गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की।
AUG 30, 2023 16:51 IST
PAK vs NEP Match Live: पाकिस्तान ने अपना तीसरा विकेट खोया
पाकिस्तान ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। मोहम्मद रिजवान 44 रन बनाकर रन आउट हो गए हैं। उन्होंने बाबर आजम के साथ तीसरे विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी की। रिजवान दूसरे बल्लेबाज हैं जो इस मैच में रन आउट हुए हैं। इससे पहले इमाम भी रन आउट हुए थे।
AUG 30, 2023 16:43 IST
PAK vs NEP Match Live: बाबर और रिजवान की शानदार बल्लेबाजी जारी
बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की शानदार बल्लेबाजी जारी है। पाकिस्तान ने 23 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाज अपने-अपने अर्धशतक के करीब हैं।
AUG 30, 2023 16:24 IST
PAK vs NEP Match Live: बाबर और रिजवान ने कराई वापसी
बाबर और रिजवान ने कराई वापसी, शुरुआती दो विकेट खोने के बाद तीसरे विकेट के लिए की अर्धशतकीय साझेदारी।
AUG 30, 2023 16:04 IST
PAK vs NEP Match Live: पाकिस्तान के 50 रन पूरे
पाकिस्तान के 50 रन पूरे, बाबर और रिजवान क्रीज पर मौजूद
AUG 30, 2023 15:35 IST
PAK vs NEP Match Live: पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका
पाकिस्तान ने लगातार दो विकेट गंवा दिए हैं। फखर जमान के बाद इमाम उल हक भी 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इमाम रन आउट हुए।
AUG 30, 2023 15:30 IST
PAK vs NEP Match Live: पाकिस्तान ने अपना पहला विकेट खो दिया
पाकिस्तान ने 21 के स्कोर पर अपना पहला विकेट खो दिया है। करन ने फखर जमान को 14 रन के स्कोर पर विकेटकीपर के हाथों कैच कराया।
AUG 30, 2023 15:28 IST
PAK vs NEP Match Live: पाकिस्तान की सधी हुई शुरुआत
पाकिस्तान ने धीमी लेकिन अच्छी शुरुआत की है। 5 ओवर में पाकिस्तान ने बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए हैं। 5वें ओवर में इमाम को सोमपाल की गेंद पर एक जीवनदान भी मिला।
AUG 30, 2023 15:03 IST
PAK vs NEP Match Live: पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है पाकिस्तान की टीम, पाकिस्तान की ओर से फखर और इमाम उल हक ने की है पारी की शुरुआत।
