क्रिकेट

एशिया कप विवाद के बीच आया पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम का बड़ा बयान

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 5, 2023, 04:18 PM IST

India vs Pakistan ODI World Cup 2023: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने भारत की मेजबानी में इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा बयान दिया है। वनडे वर्ल्ड कप इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में होना है।

Image

रोहित शर्मा और बाबर आजम। (Instagram)

India vs Pakistan ODI World Cup 2023: भारत की मेजबानी में इस साल वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। इसमें भारत, पाकिस्तान सहित सात टीमें तय हो गई हैं और बचे तीन जगहों के लिए टीमाें का चयन क्वालिफाई राउंड से तय किया जाएगा। इससे पहले पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने जियो न्यूज के साथ बातचीत करते हुए वनडे वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी पर हमारा पूरा फोकस है।

दमदार प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश

बातचीत में आगे बाबर आजम ने कहा कि मेरी और पूरी टीम की कोशिश रहेगी कि हम वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करें। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए मुझे और टीम के खिलाड़ी को अच्छी शुरुआत करनी होगी और टीम के अन्य खिलाड़ियों को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा। इसके अलावा आलोचना को लेकर उन्होंने कहा कि यह संभव नहीं है कि हर कोई आपके पक्ष में बोले। मेरी यही कोशिश रहती है कि मैं हमेशा पॉजिटिव रहूं।

सात टीमें हो चुकी हैं क्वालिफाई

वनडे वर्ल्ड कप को लेकर सात टीमें क्वालिफाई कर चुकी हैं। इसमें मेजबान भारत सहित इंग्लैंड, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान टीम शामिल है।

लीग से बाहर हो गई थी पाक टीम

2019 में वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। टीम ग्रुप राउंड से बाहर हो गई थी। पाक टीम को कुल 9 मैचों में से पांच में जीत मिली थी, जबकि तीन में हार झेलनी पड़ी थी। टीम 11 अंक के साथ टेबल में पांचवें नंबर पर रही थी। वहीं, भारतीय टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी, लेकिन सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था।

इस बयान से शुरू हुआ था विवाद

एशिया कप के वेन्यू को लेकर बीसीसीआई और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच विवाद चल रहा है। पिछले साल अक्टूबर में बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा था कि टीम इंडिया पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी। इसके साथ ही टूर्नामेंट के वेन्यू में भी बदलाव किया जाएगा, जिसके बाद दोनों बोर्ड में विवाद शुरू हो गया था। इसको लेकर पाक क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रमीज रजा ने बीसीसीआई को धमकी तक दे डाली थी। एशिया कप के वेन्यू को लेकर मार्च में अंतिम फैसला लिया जाएगा।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article