On This Day 1992 : पाकिस्तान ने इस टीम को हराकर रचा था इतिहास, उस पल को याद कर आज भी हो जाते हैं गदगद

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 25, 2023, 11:12 AM IST

Pakistan vs England : पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए आज का दिन काफी स्पेशल है। उस पल को आज भी याद कर पूरी टीम गदगद हो जाती है। टीम ने वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लिश टीम को मात देकर इतिहास रचा था। इस दौरान पाकिस्तान टीम के कप्तान इमरान खान थे।

Pakistan vs England : पाकिस्तान क्रिकेट टीम 30 साल पुराने पल को आज भी याद कर खुश हो जाती है। टीम सहित पूरे पाकिस्तान के लिए आज का दिन काफी स्पेशल है। आज ही के दिन यानी 25 मार्च 1992 को पाकिस्तान टीम ने क्रिकेट जगह में तहलका मचाकर इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज किया था। पाकिस्तान टीम ने वनडे वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड टीम को 22 रन से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया था।

PAK vs ENG ODI World Cup 1992 (1)

पाकिस्तान की टीम। (फोटो - आईसीसी के साइट से)

दो खिलाड़ियों ने जड़ा था अर्धशतक

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए थे। टीम की शुरुआती अच्छी नहीं हुई थी। 25 रन के अंदर दो खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। आमिर सोहेल और रमीज रजा कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। कप्तान इमरान खान ने सबसे बड़ी पारी खेलकर टीम को संभाला था। इमरान ने 65.45 की स्ट्राइक रेट से 110 गेंद पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 72 रन बनाए थे। इसी तरह जावेद मियांदाद ने भी शानदार पारी खेलकर टीम के स्कोर 200 के पार पहुंचाने में मदद की थी। उन्होंने 98 गेंद पर 4 चौकों की मदद से 58 रन बनाए थे। इंजमाम उल हक अर्धशतक से चूक गए थे। वे 4 चौकों की मदद से 42 रन पर आउट हो गए थे।

End of Feed