LIVE

PAK vs SA 2nd T20 Highlights: पाकिस्तान ने दूसरे टी20 में दी दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से मात, 1-1 से बराबर हुई सीरीज

PAK vs SA 2nd T20 Match Highlights: पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में 9 विकेट से मात देकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।

नवीन चौहानUpdated Oct 31, 2025, 23:25 IST
Follow on Google News
PAK vs SA 2nd T20 Highlights: पाकिस्तान ने दूसरे टी20 में दी दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से मात, 1-1 से बराबर हुई सीरीज

PAK vs SA 2nd T20 Highlights: पाकिस्तान ने दूसरे टी20 में दी दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से मात, 1-1 से बराबर हुई सीरीज

PAK vs SA 2nd T20 Match Highlights: पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को लाहौर में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में 9 विकेट के अंतर से मात देकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। सीरीज में हार जीत का फैसला शनिवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में होगा। पाकिस्तान ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद पाकिस्तान गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए द. अफ्रीकी टीम को 19.2 ओवर में 110 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद जीत के लिए मिले 111 रन के लक्ष्य को पाकिस्तान ने 13.1 ओवर में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया। सैम अयूब 71 (38) और बाबर आजम 11 (18) रन बनाकर नाबाद रहे। साहिबजादा फरहान ने 28 (23) रन की पारी खेली।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11:

दक्षिण अफ्रीका: रीज़ा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डोनोवन फरेरा (कप्तान), जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, नंद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन, लुंगी एनगिडी

पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, बाबर आजम, सलमान आगा (कप्तान), उस्मान खान (डब्ल्यू), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद

OCT 31, 2025 23:25 IST

PAK vs SA 2nd T20 LIVE SCORE: पाकिस्तान ने 9 विकेट से जीता दूसरा टी20 मैच

पाकिस्तान ने जीत के लिए मिले 111 रन के लक्ष्य को 13.1 ओवर में 9 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। सैम अयूब 71 और बाबर 11 रन बनाकर नाबाद रहे।
OCT 31, 2025 22:54 IST

PAK vs SA 2nd T20 LIVE SCORE: बाबर आए बल्लेबाजी करने

फरहान के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने बाबर आजम उतरे हैं। उन्होंने पहली ही गेंद पर कवर की दिशा में चौका जड़कर अपना खाता खोला।
OCT 31, 2025 22:53 IST

PAK vs SA 2nd T20 LIVE SCORE: फरहान बने बॉस का शिकार

तेजी से रन बना रहे साहिबजादा फरहान सातवें ओवर की चौथी गेंद पर कार्बिन बॉश के हाथों लपके गए। उन्होंने तीन छक्के की मदद से अपनी पारी में 28 (23) रन बनाए।
OCT 31, 2025 22:46 IST

PAK vs SA 2nd T20 LIVE SCORE: पाकिस्तान ने पॉवरप्ले में बनाए 49 रन

पाकिस्तान ने जीत के लिए 111 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए द. अफ्रीका के खिलाफ 6 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 49 रन बना लिए हैं। फरहान 28 (22) और सैम अयूब 19 (14) रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 31, 2025 22:40 IST

PAK vs SA 2nd T20 LIVE SCORE: पाकिस्तान ने 4 ओवर में बनाए 28 रन

साहिबजादा फरहान और सैम अयूब की जोड़ी ने द. अफ्रीका के खिलाफ 111 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 28 रन बना लिए हैं। फरहान 14 (14) और अयूब 12 (10) रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 31, 2025 22:32 IST

PAK vs SA 2nd T20 LIVE SCORE: पाकिस्तान ने 3 ओवर में बनाए 19 रन

द. अफ्रीका के खिलाफ 111 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 3 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 19 रन बना लिए हैं। सैम अयूब 11 और साहिबजादा फरहान 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 31, 2025 22:31 IST

PAK vs SA 2nd T20 LIVE SCORE: जीत के लिए 111 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरा पाकिस्तान

पाकिस्तान की टीम जीत के लिए 111 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है। साहिबजादा फरहान और सैम अयूब को जोड़ी ने पाकिस्तान के लिए पारी की शुरुआत की है।
OCT 31, 2025 22:11 IST

PAK vs SA 2nd T20 LIVE SCORE: 110 रन पर ढेर हुआ द. अफ्रीका

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में द. अफ्रीका टीम 19.2 ओवर में 110 रन बनाकर ढेर हो गई। फहीम अशरफ ने 4 विकेट लिए वहीं 3 विकेट सलमान मिर्जा ने 3 विकेट अपने नाम किए।
OCT 31, 2025 21:31 IST

PAK vs SA 2nd T20 LIVE SCORE: द. अफ्रीका ने 11 ओवर में बनाए 6 विकेट पर 69 रन

दक्षिण अफ्रीका ने 11 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए हैं। लिंडे 8 (11) और कार्बिन बॉश 1 (1) रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 31, 2025 21:24 IST

PAK vs SA 2nd T20 LIVE SCORE: द. अफ्रीका ने 10 ओवर में बनाए 6 विकेट पर 66 रन

दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका दसवें ओवर की आखिरी गेंद पर डोनोवन फरेरा की रूप में लगा। फरेरा को फहीम अशरफ ने बोल्ड कर दिया। उन्होंने 15 (15) रन बनाए। 66 के स्कोर पर मेहमान टीम ने छठा विकेट गंवाया।
OCT 31, 2025 21:19 IST

PAK vs SA 2nd T20 LIVE SCORE: फरेरा और लिंडे ने संभाला मोर्चा

आधी टीम को 49 के स्कोर पर पवेलियन लौटने के बाद डोनोवन फरेरा 7 (9) और जॉर्ड लिंडे 6 (6) रन बनाकर खेल रहे हैं। 9 ओवर में द. अफ्रीका ने 5 विकेट पर 58 रन बना लिए हैं।
OCT 31, 2025 21:14 IST

PAK vs SA 2nd T20 LIVE SCORE: डेवाल्ड ब्रेविस बने फहीम का शिकार

डेवाल्ड ब्रेविस ने विकेटों की पतझड़ के बीच मोर्चा संभाल लिया था और आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को 50 रन के करीब ले गए। लेकिन आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर 25 (16) रन बनाकर मोहम्मद नवाज के हाथों फहीम अशरफ की गेंद पर लपके गए। 49 रन पर दक्षिण अफ्रीका ने पांचवां विकेट गंवाया।
OCT 31, 2025 21:09 IST

PAK vs SA 2nd T20 LIVE SCORE:दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 7 ओवर में 4 विकेट पर 42 रन

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम का हाल बेहाल हो गया है। 7 ओवर में द. अफ्रीकी टीम ने 42 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। डेवाल्ड ब्रेविस 19 (14) और डोनोवन फरेरा 3(5) रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 31, 2025 21:08 IST

PAK vs SA 2nd T20 LIVE SCORE: दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 6 ओवर में 4 विकेट पर 31 रन

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम का हाल बेहाल हो गया है। 6 ओवर में द. अफ्रीकी टीम ने 31 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। डेवाल्ड ब्रेविस 10 और डोनोवन फरेरा 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 31, 2025 20:53 IST

PAK vs SA 2nd T20 LIVE SCORE: टोनी डि जॉर्जी बने सलमान मिर्जा का दूसरा शिकार

तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर टोनी डि जॉर्जी को सलमान मिर्जा ने अबरार अहमद के हाथों कैच करा दिया। जॉर्जी 7(10) रन बना सके। 15 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका लगा।
OCT 31, 2025 20:45 IST

PAK vs SA 2nd T20 LIVE SCORE: क्विंटन डिकॉक बने नसीम शाह की शिकार

पाकिस्तान की टीम को दूसरा झटका दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर नसीम शाह ने दिया। डिकॉक 7 (6) रन बनाकर कैच दे बैठे।
OCT 31, 2025 20:42 IST

PAK vs SA 2nd T20 LIVE SCORE: दक्षिण अफ्रीका की खराब शुरुआत, दूसरी ही गेंद पर गंवाया विकेट

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को पहला झटका पारी की दूसरी गेंद पर लगा। सलमान मिर्जा ने रीजा हेंड्रिक्स को बोल्ड कर दिया। वो अपना खाता नहीं खोल सके।
OCT 31, 2025 20:26 IST

PAK vs SA 2nd T20 LIVE SCORE: शाहीन अफरीदी की जगह सलमान मिर्जा को मिला मौका

पाकिस्तान ने दूसरे टी20 में शाहीन अफरीदी की जगह सलमान मिर्जा को प्लेइंग-11 में शामिल किया है।
OCT 31, 2025 20:25 IST

PAK vs SA 2nd T20 LIVE SCORE: ऐसी है दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11

रीज़ा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डोनोवन फरेरा (कप्तान), जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, नंद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन, लुंगी एनगिडी
OCT 31, 2025 20:20 IST

PAK vs SA 2nd T20 LIVE SCORE: ऐसी है पाकिस्तान की प्लेइंग-11

सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, बाबर आजम, सलमान आगा (कप्तान), उस्मान खान (डब्ल्यू), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद