PAK vs NZ Dream11 Prediction: चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मुकाबला आज, मैच से पहले चुनें परफैक्ट ड्रीम इलेवन

PAK vs NZ Dream11 Prediction, Pakistan vs New Zealand Playing XI: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मुकाबला कराची के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले मैच की परफैक्ट ड्रीम इलेवन टीम चुन लेते हैं।

PAK vs NZ Dream11 Prediction, Pakistan vs New Zealand Playing XI: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज बुधवार यानी 19 फरवरी से होने जा रहा है। पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। पाकिस्तान की कमान मोहम्मद रिजवान के पास है तो न्यूजीलैंड का नेतृत्व मिचेल सैंटनर के पास है। बतौर कप्तान दोनों के लिए यह पहला चैंपियंस ट्रॉफी है।

pak vs Nz Dream 11 today match hindi.

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की ड्रीम इलेवन टीम (साभार-TNN)

19 दिन तक चलने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ का पहला मुकाबला कराची के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच हालिया मुकाबले की बात करें तो न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहा है। ट्राई सीरीज में दोनों टीम दो बार एक दूसरे से भिड़ चुकी है और दोनों ही बार न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है जिसमें एक फाइनल मुकाबला भी शामिल है।

End of Feed