क्रिकेट

PAK vs NZ 2nd ODI Live Streaming: कब और कहां देखें न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

PAK vs NZ 2nd ODI Live Streaming: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला सेडन पार्क हैमिल्टन में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार सुबह 3.30 बजे शुरू होगा। सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही पाकिस्तान को बने रहने के लिए हर हाल में मुकाबला जीतना होगा।

Image

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-x)

PAK vs NZ 2nd ODI Live Streaming: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार सुबह 3.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 3 बजे होगा। दूसरामुकाबला जीतकर न्यूजीलैंड इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है और पाकिस्तान के लिए सीरीज में बने रहने के लिए यह आखिरी मौका होगा।

पहले मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान की ओर से सलमान आगा और बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने अच्छी फाइट की थी, लेकिन आखिर में 7 ओवर में पाकिस्तान ने 7 विकेट गंवा दिए थे, जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड 73 रन से मुकाबला जीतने में कामयाब रहा। दूसरा वनडे सेडॉन पार्क हैमिल्टन में खेला जाएगा, जहां रिजवान एंड कंपनी गलतियों को सुधार कर अपना 100 प्रतिशत देने उतरेगी। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

विवरणजानकारी
मैचपाकिस्तान vs न्यूजीलैंड, दूसरा वनडे (2nd ODI)
तारीखबुधवार, 2 अप्रैल 2025
समयभारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे (टॉस - 3:00 बजे)
स्थानसेडन पार्क, हैमिल्टन
पहले वनडे का परिणामन्यूजीलैंड ने 73 रन से जीता
सीरीज स्थितिन्यूजीलैंड 1-0 से आगे
टीवी पर प्रसारणसोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंगSonyLIV ऐप

कब होगा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच (PAK vs NZ 2nd ODI Match Date)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच बुधवार, 2 अप्रैल को खेला जाएगा।

कहां होगा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच (PAK vs NZ 2nd ODI Match Venue)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच सेडन पार्क हैमिल्टन में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच (PAK vs NZ 2nd ODI Match Time)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच भारतीय समयनुसार सुबह 3.30 बजे शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 3 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच (PAK vs NZ 2nd ODI Match On TV)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

कहां देखें पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (PAK vs NZ 2nd ODI Match Live Streaming)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर देख सकते हैं।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड टीमें-

न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), मार्क चैपमैन, विल यंग, हेनरी निकोल्स, मुहम्मद अब्बास, निक केली, डेरिल मिशेल, नाथन स्मिथ, मिशेल हे, आदित्य अशोक, विलियम ओ'रुरके, जैकब डफी, बेन सीयर्स

पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम, इमाम-उल-हक, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, इरफान खान, सलमान आगा, फहीम अशरफ, अबरार अहमद, आकिफ जावेद, मोहम्मद अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, सुफियान मुकीम, हारिस रऊफ, उस्मान खान

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article