PAK Vs IRE Highlights: पाकिस्तान के खिलाफ आयरलैंड की पहली जीत, सीरीज में 1-0 से आगे
PAK Vs IRE Highlights: पाकिस्तान के खिलाफ आयरलैंड की पहली जीत, सीरीज में 1-0 से आगे
जवाब में खेलने उतरी आयरलैंड की टीम ने एक गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। एंडी बालबर्नी ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 55 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 77 रन बनाए। पॉल स्टर्लिंग बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 8 रन बनाकर आउट हो गए। पाकिस्तान के अब्बास अफरीदी ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए।
आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन
पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, क्रेग यंग, बेंजामिन व्हाइट।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सईम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, शादाब खान, आजम खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अब्बास अफरीदी।
