क्रिकेट

NZ vs PNG Dream11 Prediction: न्यूजीलैंड और पापुआ न्यू गिनी मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11

T20 World cup 2024: NZ vs PNG T20 Match Dream11 Prediction Todays Match in hindi, New Zealand vs Papua New Guinea Playing X1: टी20 वर्ल्ड कप के 39वें मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना पापुआ न्यू गिनी से होगा। यह रोमांचक मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले देखें अपनी पसंदीदा ड्रीम-11।

Image

न्यूजीलैंड और पापुआ न्यू गिनी के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • न्यूजीलैंड का सामना पापुआ न्यू गिनी से होगा।
  • त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला।
  • इस मुकाबले से पहले देखें अपनी पसंदीदा ड्रीम-11।

T20 World cup 2024: NZ vs PNG T20 Match Dream11 Prediction Todays Match in hindi, New Zealand vs Papua New Guinea Playing X1: टी20 वर्ल्ड कप में सोमवार को (17 जून 2024) को न्यूजीलैंड और पापुआ न्यू गिनी के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुकी है। न्यूजीलैंड की टीम को मौजूदा वर्ल्ड कप में 3 मैचों में से सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली और दो मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। टीम 2 अंक के साथ अपने ग्रुप के पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर रही। वहीं, पापुआ न्यू गिनी की टीम जीत का खाता तक नहीं खोल पाई। टीम ने कुल 3 मैच खेले हैं और तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 0 अंक के साथ अपने ग्रुप के पॉइंट टेबल में सबसे नीचे यानी पांचवें नंबर पर है। वहीं, अभी तक टी20 फॉर्मेट में न्यूजीजैंड और पापुआ न्यू गिनी के बीच आमना-सामना नहीं हुआ है। पहली बार दोनों टीमें आपस में भिड़ने उतरेंगी।

NZ vs PNG T20 Match, न्यूजीलैंड बनाम पापुआ न्यू गिनी

दिनांक: 17 जून 2024

समय: 8: 00 PM

मैदान: ब्रायन लारा स्टेडियम, त्रिनिदाद

न्यूजीलैंड बनाम पापुआ न्यू गिनी ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: डेवोन कॉन्वे, फिन एलन।

बल्लेबाज: रचिन रवींद्र।

ऑलराउंडर: जिमी नीशम, मिशेल सेंटनर, असदुल्ला वाला।

गेंदबाज: टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, एली नाओ, नॉर्मन वनुआ।

न्यूजीलैंड बनाम पापुआ न्यू गिनी न्यू कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: ट्रेंट बोल्ट।

उप-कप्तान: टिम साउदी।

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड (New Zealand Squads)

केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी।

पापुआ न्यू गिनी का स्क्वॉड (Papua New Guinea Squads)

असदुल्ला वाला (कप्तान), एली नाओ, चाड सोपर, सीजे अमिनी, हिला वारे, हिरी हिरी, जैक गार्डनर, जॉन कारिको, काबुआ वागी मोरिया, किपलिंग डोरिगा, लेगा सियाका, नॉर्मन वनुआ, सेमा कामेआ, सेसे बाऊ, टोनी उरा।

(*Disclaimer: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूजीलैंड बनाम पापुआ न्यू गिनी की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article