कोई गीत नहीं दे सकता वैसी सकारात्मक ऊर्जा...हार्दिक पांड्या ने हनुमान चालीसा के बारे में कही मन की बात

मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2026 के आगाज से पहले हनुमान चालीसा को लेकर बड़ा बयान दिया है। हार्दिक ने कहा है कि वो रोज हनुमान चालीसा सुनते हैं।

मुंबई: टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी आईपीएल 2026 की तैयारी में जुटे हैं। सभी टीमें अपने फैन्स से जुड़ने के लिए अलग अलग इवेंट का आयोजन कर रही हैं। ऐसे में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या ने रविवार को एमआईएक्स(MIX) इवेंट के दौरान अपनी हनुमान भक्ति का खुलासा किया। हार्दिक पांड्या को आम तौर पर उनके स्वैग और लैविश लाइफ स्टाइल के लिए जाना जाता है। उन्हें महंगी गाड़ियों और घड़ियों का शौक है। हार्दिक अपने स्टाइलिश लुक से भी फैन्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते रहते हैं। लेकिन प्रशंसकों को पहली बार उनके आध्यात्मिक पहलू के बारे में जानने का मौका मुंबई इंडियन्स के इवेंट के दौरान मिला।

Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या

फरारी में भी सुनता हूं हनुमान चालीसा

हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियन्स के इवेंट एमआईएक्स(MIX) के दौरान खुद के हनुमान भक्त होने का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वो नियमित तौर पर हनुमान चालीसा सुनते हैं इससे उन्हें सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। हार्दिक ने कहा,'अभी मेरे पास एक फरारी है, लेकिन उसमें भी मैं हनुमान चालीसा ही सुनता हूं। हर कोई इस बात से सहमत होगा कि कोई भी दूसरा गीत आपको वैसी सकारात्मक ऊर्जा नहीं दे सकता, जैसी हनुमान चालीसा देती है।'

End of Feed