क्रिकेट

CPL 2024: LSG के बल्लेबाज का फिर गरजा बल्ला, 226 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन

CPL 2024, Nicholas Pooran Brilliant Innings: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 के तीसरे मैच में त्रिनबगो नाइट राइडर्स का सामना सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स से हुआ। इस मुकाबले में त्रिनबगो नाइट राइडर्स के स्टार खिलाड़ी का बल्ला जमकर चला। उन्होंने 226 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

Image

निकोलस पूरन। (फोटो- Mufaddal Vohra Twitter)

Photo : Twitter

CPL 2024, Nicholas Pooran Brilliant Innings: इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन के आगाज से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार खिलाड़ी का बल्ला जमकर चला। त्रिनबगो नाइट राइडर्स की ओर से खले रहे निकोलस पूरन ने कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 में शानदार पारी खेली। उन्होंने 225.58 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने महज 43 गेंदों पर 7 चौके और 9 छक्के की मदद से 97 रन बनाए। हालांकि, वे अपने शतक से सिर्फ 3 रन दूर रह गए। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत त्रिनबगो नाइट राइडर्स ने विशाल स्कोर खड़ा किया। सेंट किट्स के वार्नर पार्क में खेले जा रहे मुकाबले में सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी त्रिनबगो नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाए और सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स को 251 रन का लक्ष्य दिया।

पावरप्ले में लगे दो बड़े झटके

पहले बल्लेबाजी करने उतरी त्रिनबगो नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को पावरप्ले खत्म होने से पहले दो बड़े झटके लगे। स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 19 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 38 रन बनाकर आउट हो गए। इसी तरह जेसन रॉय दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। जेसन ने 9 गेंदों का सामना किया और सिर्फ एक चौके की मदद से 6 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए निकोलस पूरन ने धमाकेदर पारी खेलकर न केवल लड़खड़ाई टीम को संभाला, बल्कि अपना अर्धशतक भी पूरा किया। वहीं, केसी कार्टी ने 73 रन की नाबाद पारी खेली। सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स के गेंदबाज एनरिक नोर्खिया ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए।

10 पारियों में चौथा अर्धशतक

इन दिनों निकोलस पूरन का बल्ला जमकर चल रहा है। पूरन का 10 पारियों में यह चौथा अर्धशतक है। पूरन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों में कुल 119 रन बनाए थे। इसमें एक अर्धशतकीय पारी शामिल है।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article