क्रिकेट

T20 World Cup 2024: 52 रन बनाते हैं निकोलस पूरन तोड़ देंगे क्रिस गेल का यह बड़ा रिकॉर्ड

T20 World Cup 2024: आज वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज का सामना पापुआ न्यू गिनी से होगा। इस मुकाबले में निकोलस पूरन के सामने क्रिस गेल से आगे निकलने का सुनहरा मौका है। वह इस रिकॉर्ड की दहलीज पर खड़े हैं।

Image

निकोलस पूरन (साभार-ICC)

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज और पापुआ न्यू गिनी का मुकाबला
  • निकोलस पूरन तोड़ सकते हैं क्रिस गेल का रिकॉर्ड
  • वर्ल्ड कप का दूसरा मुकाबला

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज का सामना पापुआ न्यू गिनी होगा। यह मुकाबला गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में होगा। इस मुकाबले में निकोलस पूरन एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। पूरन 88 मैचों में 1848 रन बना चुके हैं। उनके पास वेस्टइंडीज की ओर से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे सफल बैटर बनने का सुनहरा मौका है। वर्तमान में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वेस्टइंडीज की ओर से सर्वाधिक रन क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 79 मैच में 1,899 रन बनाए हैं। 52 रन बनाते ही पूरन उनसे आगे निकल जाएंगे।

वेस्टइंडीज की ओर से टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन (Most runs for West Indies in T20Is)

पोजिशनखिलाड़ीमैच रनसर्वाधिक स्कोर
1.क्रिस गेल 791899117
2.निकोलस पूरन 88184882
3.मार्लन सैमुअल्स67161189*
4.काइरन पोलार्ड101156975*
5.लेंडिल सिमंस68152791*

शानदार फॉर्म में हैं पूरन

पूरन इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 499 रन बनाए और फिर टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में सिर्फ 25 गेंदों पर 75 रन बनाए। गेल के सर्वाधिक रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने के अलावा, पूरन T20I में उनके 124 छक्कों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ना चाहेंगे। अभी तक, पूरन के नाम 115 छक्के हैं, और वह T20I में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। नंबर वन बनने के लिए उन्हें 10 और छक्कों की जरूरत है।

आंद्रे रसेल के पास भी है मौका

वेस्टइंडीज-पापुआ न्यू गिनी मैच के दौरान, पूरन के अलावा आंद्रे रसेल के पास भी ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़ने का मौका है। रसेल के पास टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1000 रन बनाने और 50 विकेट लेने वाले दूसरे वेस्टइंडियन क्रिकेटर बनने का मौका है।

रसेल ने अब तक खेले गए 75 T20I में 955 रन और 49 विकेट अपने नाम किए हैं। 36 वर्षीय ऑलराउंडर 20 टीमों के सबसे छोटे प्रारूप के मौजूदा महाकुंभ में कैरेबियाई टीम के लिए भी एक प्रमुख खिलाड़ी के तौर पर उतरेंगे। हाल ही में संपन्न आईपीएल में, उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 19 विकेट लिए और उन्हें तीसरा खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article