क्रिकेट

NZ vs SL Highlights: काम नहीं आई तीक्ष्णा की हैट्रिक, न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 113 रन से हराया

NZ vs SL Highlights: न्यूजीलैंड ने 3 मैच की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। सीरीज का तीसरा मुकाबला 11 जनवरी को खेला जाएगा। हैमिल्टन में खेले गए मुकाबले में उसने श्रीलंका को 113 रन से हरा दिया।

Image

न्यूजीलैंड और श्रीलंका (साभार-ICC)

NZ vs SL Highlights: न्यूजीलैंड ने 3 मैच की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। हैमिल्टन में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में उसने श्रीलंका को 113 रन से हरा दिया। बारिश के कारण मैच 37-37 ओवर का खेला गया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रचिन रवींद्र के 79 और मार्क चैपमैन के 62 रन की पारी के दम पर 9 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज महीश तीक्ष्णा ने इस मुकाबले में हैट्रिक ली जो 2025 की पहली हैट्रिक है।

256 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 30.2 ओवर में 142 रन बनाकर ढ़ेर हो गई। श्रीलंका की ओर से सर्वाधिक 64 रन की पारी कुसल मेंडिस ने खेली। इसके अलावा कोई भी श्रीलंकाई बल्लेबाज, न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने खेल नहीं पाई। श्रीलंका के 7 बल्लेबाज दहाई का भी आंकड़ा नहीं छू पाए। न्यूजीलैंड की ओर से विलियम रुके ने 3 और जैकब डफी ने 2 विकेट चटकाए।

इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने 3 मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। पहला मुकाबला न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से जीता था। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 11 जनवरी को ऑकलैंड में खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी के लिहाज से न्यूजीलैंड की टीम खतरनाक नजर आ रही है और श्रीलंका के खिलाफ जिस तरह की क्रिकेट उसने खेली है वह काबिले तारीफ है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article