क्रिकेट

NEP vs OMAN T20 World Cup 2026 Qualifier Pitch Report: नेपाल और ओमान के बीच आज के क्वालिफायर मैच की पिच रिपोर्ट

Nepal vs Oman Icc T20 World Cup Asia Pacific Qualifiers Pitch Report Today Match In Hindi: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एशिया पेसिफिक क्वालिफायर्स के सुपर 6 राउंड में आज नेपाल और ओमान के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। इस मैच का आयोजन अल अमीरत में किया जाएगा। आइए जानते हैं इस मैदान पर पिच का क्या हाल रहने वाला है और किस टीम को इससे फायदा हो सकता है।

Image

नेपाल और ओमान के मैच की पिच रिपोर्ट

Nepal vs Oman Icc T20 World Cup Asia Pacific Qualifiers Pitch Report Today Match In Hindi: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फिलहाल सुपर 6 राउंड का दौर जारी है। इसमें आज दो दमदार टीमें नेपाल और ओमान (Nepal National Cricket Team vs Oman National Cricket Team) की टक्कर होने वाली है। इस धमाकेदार मैच का आयोजन ओमान के अल-अमीरत (AL Amirat Cricket Ground) में किया जाने वाला है। इस मैच में नेपाल की कप्तानी रोहित पौडल (Rohit Paudal) के हाथों में होगी वहीं दूसरी ओर ओमान की कमान जितेंदर सिंह (Jitender Singh) के पास है। मैच दोनों ही टीमों के लिए खास होने वाला है और इसे जीतकर वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं।

नेपाल ने ग्रुप स्टेज में शानदार रिकॉर्ड के साथ सुपर सिक्स में एंट्री की, उसने कुवैत को 58 रन और जापान को पांच विकेट से हराया। अपने पहले सुपर सिक्स मैच में, रोहित पौडेल की लीडरशिप वाली राइनोज़ ने एक रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल करते हुए यूनाइटेड अरब एमिरेट्स को एक रन से हराया। 140/6 रन बनाने के बाद, नेपाल को आखिरी बॉल पर रन आउट की ज़रूरत थी, जो खुद कप्तान का डायरेक्ट हिट था। ऐसे में वे जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगे। दूसरी ओर ओमान की टीम भी अभी तक अपराजित रही है ऐसे में आज जो मैच हारेगी वह इस क्वालिफायर का पहला मैच हारेगी।

नेपाल और ओमान के बीच आज के मैच की पिच रिपोर्ट (Nepal vs Oman Pitch Report)

नेपाल और ओमान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के क्वालिफायर मैच का आयोजन ओमान के अल अमीरत क्रिकेट ग्राउंड में किया जा रहा है। अल अमीरात की पिच पर आमतौर पर बल्ले और गेंद के बीच अच्छा मुकाबला होता है। एक बार सेट होने के बाद बैटर आसानी से रन बना सकते हैं, लेकिन नई गेंद से जल्दी मूवमेंट होने से तेज़ गेंदबाजों को मदद मिलती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिनर अक्सर खेल में आते हैं। यहां 140–160 के बीच का टोटल मुकाबला माना जाता है। इस मैदान पर अब तक कुल 101 टी20 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 39 मैच जीते हैं और दूसरे नंबर पर बैटिंग करने वाली टीम 61 मैच जीत चुकी है। यहां पर सबसे बड़ा स्कोर यूएई ने बनाया था। यूएई ने 236 रन बनाए थे।

दोनों टीमों के स्क्वॉड (NEP vs OMAN Squads)

नेपाल टीम: कुशाल भुर्तल, आसिफ शेख (विकेट कीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), कुशाल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलसन झा, संदीप जोरा, सोमपाल कामी, संदीप लामिछाने, नंदन यादव, ललित राजबंशी, लोकेश बाम, मोहम्मद आदिल आलम, शहाब आलम, करण केसी, आरिफ शेख

ओमान स्क्वॉड: आशीष ओडेदरा, जतिंदर सिंह (कप्तान), मोहम्मद नदीम, हम्माद मिर्जा, आर्यन बिष्ट, विनायक शुक्ला (विकेट कीपर), शाह फैसल, जितेन रामानंदी, सुफियान महमूद, नदीम खान, शकील अहमद, करण सोनावाले, हसनैन शाह, मोहम्मद इमरान, ज़िकरिया इस्लाम, सुफियान यूसुफ, समय श्रीवास्तव, आमिर कलीम

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article