NEP vs SCO: 12 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल को मिली पहली जीत, स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराया

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल की टीम ने अपने अभियान का सुखद अंत किया। अपने आखिरी लीग मुकाबले में स्कॉटलैंड को 7 विकेट से मात देकर लगातार तीन हार के पहली पहली जीत दर्ज की। नेपाल की इस जीत में सोमपाल कामी और दीपेंद्र एरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्कॉटलैंड ने नेपाल को 172 रन का टारगेट दिया था।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दीपेंद्र एरी के नाबाद अर्धशतक की बदौलत नेपाल ने स्कॉटलैंड को सात विकेट से हरा दिया। नेपाल ने स्कॉटलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था और सोमपाल कामी के तीन विकेट की बदौलत उन्होंने स्कॉटलैंड को 170 पर रोक दिया। इसके बाद एरी की आक्रामक पारी की बदौलत नेपाल ने 2014 के बाद T20 विश्व कप में पहली जीत हासिल कर ली।

NEP beat SCO

नेपाल ने स्कॉटलैंड को हराया। फोटो- AP

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड ने तेज शुरुआत की। माइकल जोंस और जॉर्ज मुन्से ने पहले पावरप्ले में 52 रन जोड़े। टीम ने 80 के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया। नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने जॉर्ज मुन्से को 27 के स्कोर पर पवेलियन भेजा।

End of Feed