GGTW vs MIW Highlights: गुजरात के खिलाफ खुला मुंबई इंडियंस की जीत का खाता

GGTW vs MIW Highlights: मुंबई इंडियंस की जीत का खाता खुल गया है। विमेंस प्रीमियर लीग के 5वें मुकाबले में उसने गुजरात जाएंट्स की टीम को 5 विकेट से हरा दिया। मुंबई के सामने 121 रन का लक्ष्य था जिसे उसने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई को पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

GGTW vs MIW Highlights: हेली मैथ्यूज की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद नैट स्किवर ब्रंट के अर्धशतक की बदौलत मुंबई इंडियन्स ने महिला प्रीमियर लीग में मंगलवार को यहां गुजरात जाइंट्स को पांच विकेट से हराकर इस टीम के खिलाफ लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। गुजरात के 121 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियन्स ने नैट स्किवर की 39 गेंद में 11 चौकों से 57 रन की पारी की मदद से 16.1 ओवर में पांच विकेट पर 122 रन बनाकर मौजूदा सत्र की पहली जीत दर्ज की।

Gujarat Giants Women vs Mumbai Indians Women

गुजरात जाएंट्स और मुंबई इंडियंस (साभार-X)

गुजरात जाइंट्स की टीम इससे पहले मैथ्यूज (16 रन पर तीन विकेट), अमेलिया केर (22 रन पर दो विकेट) और नैट स्किवर (26 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 20 ओवर में 120 रन पर ढेर हो गई। हरलीन देओल (32 रन) गुजरात की ओर से शीर्ष स्कोरर रहीं। उनके अलावा सिर्फ केशवी गौतम (20) ही 20 रन के आंकड़े को छू पाईं।

End of Feed