विमेंस प्रीमियर लीग का चौथा मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। मुंबई की टीम ने जहां इस लीग की जीत के साथ धमाकेदार शुरुआत की थी तो वहीं RCB को अपने पहले मैच में दिल्ली के हाथों हार मिली थी। WPL के ओपनिंग मैच में मुंबई ने गुजरात की टीम को 143 रन के बड़े अंतर से हराया था, जबकि आरसीबी को भी दिल्ली के खिलाफ 60 रन की हार मिली थी।
आरसीबी जहां अपनी पहली जीत की तलाश में है तो वहीं मुंबई की टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखने उतरेगी। मुंबई की बल्लेबाज हेली मैथ्यूज, हरमनप्रीत कौर और नैटली स्कीवर ब्रंट शानदार फॉर्म में हैं वहीं सबसे महंगी बिकी स्मृति मंधाना को अभी अपना फॉर्म साबित करना होगा।
यदि आप भी इस रोमांचक मैच का आनंद लेना चाहते हैं तो उससे पहले मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लेते हैं।
कब होगा मुंबई और बैंगलोर के बीच यह मैच(Mumbai indians vs Royal Challengers Bangalore Match date)
मुंबई इंडियंस और बैंगलोर के बीच यह मैच 6 मार्च, सोमवार को होगा।
कहां होगा मुंबई और बैंगलोर के बीच यह मैच(Mumbai indians vs Royal Challengers Bangalore Match Venue)
मुंबई और बैंगलोर के बीच यह मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम मुंबई में होगा।
कितने बजे शुरू होगा मुंबई और बैंगलोर के बीच यह मैच(Mumbai indians vs Royal Challengers Bangalore Match Time)
मुंबई और बैंगलोर के बीच यह मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी शाम 7 बजे होगा।
कहां देखें मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच WPL 2023 का मैच (where to watch mumbai indians vs Royal Challengers Bangalore Match)
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच WPL 2023 का मैच स्पोर्ट्स 18 पर देख सकते हैं।
कहां देखें मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच WPL 2023 के इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (mumbai indians vs Royal Challengers Bangalore live streaming)
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच WPL 2023 की मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।
