क्रिकेट

पिछले सीजन को भुलाकर धूम मचाने के लिए तैयार एमएस धोनी ने शुरू की प्रैक्टिस, देखें वीडियो

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 5, 2023, 10:07 AM IST

Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल 16 के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। सीएसके ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। आईपीएल 16 का पहला मैच चेन्नई और गुजरात के बीच 31 मार्च को खेला जाएगा।

Image

एमएस धोनी और अजिंक्य रहाणे

Photo : Twitter

एमएस धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल के 16वें सीजन में कोई कमी नहीं रखना चाहती है। यही कारण है कप्तान धोनी खुद अभी से प्रैक्टिस में जुट गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें धोनी चेपॉक स्टेडियम में प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। प्रैक्टिस सेशन में धोनी के शॉट्स देखकर सीएसके के फैंस फुले नहीं समा रहे हैं। चेन्नई के लिए पिछला सीजन सबसे खराब रहा था। रवींद्र जडेजा के कप्तानी छोड़ने के बाद एकबार फिर धोनी इस सीजन में कप्तानी करते नजर आएंगे।

चेन्नई खेलेगी ओपनिंग मैच

आईपीएल के 16वें सीजन के ओपनिंग मैच में चेन्नई और गुजरात की टीम आमने-सामने होगी। गुजरात डिफेंडिंग चैंपियन है और चेन्नई के लिए यह मुकाबला आसान बिल्कुल नहीं रहने वाला है। कई साल बाद आईपीएल इस बार होम-अवे फॉर्मेट में खेला जाएगा। आईपीएल 15 सीएसके के लिए सबसे खराब सीजन में से एक रहा था। टीम प्वाइंट्स टेबल में नीचे से दूसरे नंबर पर थी।

पिछले सीजन को भूलाना चाहगी चेन्नई

आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई के लिए आईपीएल का पिछला सीजन बेहद खराब रहा था। टीम ने लीग शुरू होने से ठीक दो दिन पहले रवींद्र जडेजा को अपना कप्तान बनाया था। पहले 8 मैच में से 6 में टीम को हार मिली थी। नतीजा जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी और दोबारा धोनी ने कमान संभाली।

14 में से केवल 4 मुकाबला जीतने वाली चेन्नई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। आईपीएल इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ जब चेन्नई की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। धोनी के लिए यह आईपीएल का आखिरी सीजन हो सकता है, इसलिए उनकी पूरी कोशिश होगी कि वह अपनी टीम को चैंपियन बनाए।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article