क्रिकेट

IPL 2023 : धोनी कर रहे हैं आईपीएल के लिए खास तैयारी, नेट्स पर लगा रहे हैं लंबे-लंबे छक्के [ देखें Video]

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 6, 2023, 04:45 PM IST

MS Dhoni started practice: आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च से होने वाला है। लेकिन इससे पहले धोनी की टीम ने प्रैक्टिस शुरू कर दी। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी सहित कई खिलाड़ी मैदान पर लंबे-लंबे शॉट जमाते हुए नजर आए। चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस से होगा।

Image

प्रैक्टिस के दौरान सीएसके के खिलाड़ी। (Instagram)

MS Dhoni started practice: आईपीएल का रोमांच जल्द ही शुरू होने वाला है। भारतीय फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को मैदान पर एक बार फिर लंबे-लंबे चौके-छक्के लगाते हुए देखना चाहते हैं। कोरोना महामारी के कारण पिछले एक-दो सीजन में फैंस अपने खिलाड़ियों को टीवी पर ही खेलते हुए देख रहे थे। वहीं, इस बीच आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी नेट पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी भी लंबे-लंबे छक्के जमाते हुए नजर आए।

सीएसके ने शेयर किया वीडियो

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी नेट के दौरान जमकर प्रैक्टिस करते हुए नजर आए। सीएसके ने अपने इंस्टाग्राम पर खिलाड़ियों के लंबे-लंबे शॉट जमाते हुए वीडियो को शेयर किया। इस वीडियो में टीम के कप्तान धोनी सीहित अजिंक्य रहाणे सहित कई खिलाड़ी प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं और कई खिलाड़ी गेंदबाजी में भी हाथ आजमा रहे हैं। इस वीडियो को दो घंटे में ही ढाई लाख से अधिका लोगों ने देख लिया है।

2021 के प्रदर्शन को भुलाना चाहते हैं धोनी

पिछले सीजन के प्रदर्शन को भुलाने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसके चलते ही धोनी अपनी टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ करीब एक महीने पहले से प्रैक्टिस शुरू कर दी है। पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट टेबल में नौवें नंबर पर रही थी। सीएसके को कुल 14 मुकाबले में से सिर्फ 4 मैच में जीत मिली थी, जबकि 10 मैच में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, टीम को शुरुआती 8 मैचों में से छह में हार मिली थी। यह सभी मैच रवींद्र जडेजा की कप्तानी में खेली गई थी।

बल्ला ठीक करते फिर नजर आए धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी अपनी सादगी को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। विकेट के पीछे से मैच का रूख बदल देते हैं। इसके अलावा वे अपने बल्ले को खुद ठीक करने को लेकर चर्चा में रहते हैं। वहीं, प्रैक्टिस करते हुए जारी वीडियो में भी धोनी अपने बल्ले को ठीक करते हुए नजर आ रहे हैं।

सीएके का पहला मैच 31 को

आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला 31 मार्च को खेला जाएगा। ओपनिंग मैच में धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस से होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article