क्रिकेट

Mohammed Siraj: एक इमोजी ने बदल दी सिराज की गेंदबाजी, जीत के बाद खुद खोला राज

Mohammed Siraj: ओवल टेस्ट जीतने के बाद मोहम्मद सिराज ने अपनी गेंदबाजी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि आखिरी दिन मुकाबले से पहले उन्होंने किस तरह की तैयारी की थी और कहां से प्रेरणा ली थी।

Image

मोहम्मद सिराज (साभार-X BCCI)

Mohammed Siraj: मोहम्मद सिराज की तूफानी गेंदबाजी से टीम इंडिया ने इंग्लैड को 6 रन से हरा दिया। 5वें सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की जोड़ी ने 35 रन डिफेंड कर न केवल टीम इंडिया को 6 रन से रोमांचक जीत दिलाई, बल्कि सीरीज में भी बराबरी करा दी। दूसरी पारी में 5 विकेट सहित सिराज ने इस मुकाबले में कुल 9 विकेट चटकाए। वह इस सीरीज में सबसे सफल गेंदबाज भी रहे। उन्होंने 5 मैच की 10 पारी में सबसे ज्यादा 23 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने दो बार 5-5 और एक बार 4 विकेट चटकाया।

लेकिन यह सब इतना आसान नहीं है। इस तरह के मुकाबले को जीतने के लिए आपको कुछ असाधारण करना पड़ता है और सिराज ने भी ओवल टेस्ट में उतरने से पहले कुछ अलग और अनोखा किया। सिराज ने जीत के बाद कहा ,‘‘ मैं सुबह उठा और अपने फोन पर गूगल चेक किया। इसके बाद बिलीव इमोजी वॉलपेपर निकाला और खुद से कहा कि मैं देश के लिये यह करूंगा।’’ जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में सिराज ने श्रृंखला में 185 . 3 ओवर डालकर 23 विकेट चटकाये । वह इस श्रृंखला में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है।

इंग्लैंड को आखिरी दिन मैच और श्रृंखला जीतने के लिये 35 रन और भारत को चार विकेट की जरूरत थी। सिराज ने आखिरी चार में से तीन विकेट चटकाकर भारत को छह रन से अविस्मरणीय जीत दिलाई । उन्होंने दूसरी पारी में 30 . 1 ओवर में 104 रन देकर पांच विकेट चटकाये।

उन्होंने मैच के बाद जियो हॉटस्टार पर दिनेश कार्तिक से कहा ,‘‘मुझे हमेशा से यकीन था कि किसी भी स्थिति से जीत दिला सकता हूं और सुबह यही किया ।’’

हैदराबाद के इस तेज गेंदबाज ने कहा ,‘‘ मेरी एक ही रणनीति थी कि सही जगह पर गेंद डालनी है । इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि विकेट मिलते हैं या रन जाते हैं ।’’

चौथे दिन रविवार को शतक जमाने वाले हैरी ब्रूक का 19 के स्कोर पर कैच छोड़ने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा ,‘‘जब मैने गेंद लपकी तो लगा नहीं था कि सीमारेखा को छू लूंगा । यह मैच पलटने वाला पल था । ब्रूक टी20 अंदाज में बल्लेबाजी कर रहा था । हम मैच में पीछे थे लेकिन अल्लाह का शुक्र है । मुझे लगा था कि मैच हाथ से निकल गया ।’’

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article