बीसीसीआई को पता है, बांग्लादेशी क्रिकेटर के आईपीएल खेलने पर क्या बोले- मोहम्मद कैफ

आईपीएल 2026 में बांग्लादेशी क्रिकेटर के आईपीएल खेलने पर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब इस पूरे मसले पर मोहम्मद कैफ ने भी प्रतिक्रिया दी है। मुस्तफिजुर रहमान को इस बार केकेआर ने 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था।

IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए हुई नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ में खरीदा था। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हुई हिंसा के बाद भारत में कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने आईपीएल में मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर द्वारा खरीदे जाने के फैसले की आलोचना की है और उनके लीग में मौका न देने का कैंपेन भी चलाया जा रहा है।

Mohammad Kaif Statement On Bangladesh player

मुस्तफिजुर रहमान और मोहम्मद कैफ (साभार-ICC)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने इस विषय पर बीसीसीआई के रुख को अहम बताया है। आईएलटी20 के दौरान कैफ से जब मुस्तफिजुर रहमान से संबंधित मुद्दे पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "मैं पिछले 2-3 सप्ताह से दुबई में हूं। मुझे इस मामले की ज्यादा जानकारी नहीं है। मैं यहां बैठकर अपनी कोई राय नहीं दूंगा क्योंकि यह एक संवेदनशील मुद्दा है। फैसला बीसीसीआई के हाथ में है। आपको इंतजार करना चाहिए।"

End of Feed