मिचेल स्टार्क को क्यों मांगनी पड़ी माफी, इंजरी पर भी दिया अपडेट

ऑस्ट्रेलिया के प्राइम गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल के शुरुआती मैच में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा नहीं हैं। अब उन्होंने अपनी इंजरी को लेकर अपडेट दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के फैंस से माफी भी मांगी है।

मिचेल स्टार्क ने आईपीएल 2026 में अपने देरी से पहुंचने को लेकर चल रही बातों पर आलोचकों पर निशाना साधा और स्पष्ट किया कि सत्र की शुरुआत में उनकी अनुपस्थिति दिल्ली कैपिटल्स के प्रति प्रतिबद्धता की कमी वजह से नहीं बल्कि चोट प्रबंधन के कारण है। बायें हाथ का यह तेज गेंदबाज अभी तक भारत नहीं पहुंचा है। इससे वह दिल्ली कैपिटल्स के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। इससे विदेशी खिलाड़ियों की अपनी फ्रेंचाइजी के लिये प्रतिबद्धता को लेकर बहस छिड़ गई है। इस बढ़ती आलोचना पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए स्टार्क ने शनिवार को एक बयान में कहा, ’’भारतीय मीडिया में कुछ लोगों द्वारा अपने-अपने मंचों के जरिए दी गई राय और विचारों के बावजूद, बताना चाहता हूं कि मैं फिलहाल अपने कंधे और कोहनी की चोट से उबरने और प्रबंधन की प्रक्रिया में हूं जिसकी गंभीरता का मुझे गर्मियों के सत्र के दौरान अंदाजा नहीं था। ’’

Mitchell Starc

मिचेल स्टार्क (साभार-X)

उन्होंने कहा, ’’इन लोगों ने आईपीएल में मेरी भागीदारी को लेकर कुछ कड़े बयान दिए हैं। इन्होंने खिलाड़ियों के बारे में पूरी तरह से गलत जानकारी वाली राय दी है, उन्हें सच मानकर प्रचारित किया है। और उन्होंने दावा किया है कि वे मेरे शरीर को मुझसे बेहतर जानते हैं। ’’ छत्तीस साल के इस खिलाड़ी ने पिछले आईपीएल सत्र में 14 विकेट लिए थे। इस साल लीग की शुरुआत में उपलब्ध नहीं होने के लिए उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी से माफी मांगी। साथ ही उन्होंने उस टीम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का वादा किया जिसने 2025 की नीलामी में उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए 11.75 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

End of Feed