MI vs RCB Match Live Streaming: रोहित और विराट की भिड़ंत, कब और कहां देखें मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग

MI vs RCB Match Live Streaming: आईपीएल में आज दो मुकाबले होने हैं। पहला मुकाबला लखनऊ और गुजरात का मुकाबला होना है। दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा

MI vs RCB Match Live Streaming: आईपीएल में आज डबल हेडर मुकाबला है। पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से जबकि दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। मुंबई इंडियंस लगातार दो मुकाबला हार कर यहां पहुंची है तो आरसीबी को पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई इंडियंस को दिल्ली और राजस्थान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

MI vs RCB Live Streaming

मुंबई और बेंगलुरु (साभार-X)

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

आज के मुकाबले में रोहित और विराट एक दूसरे के आमने-सामने हैं। दोनों ने सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से की थी। दोनों के सामने अपनी-अपनी टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी है। आज का मुकाबला दोनों के लिए खास है और देखना दिलचस्प होगा कि वर्चस्व की इस लड़ाई में जीत किसकी होगी? वहीं गेंदबाजी में जोश हेजलवुड और जसप्रीत बुमराह की भिड़ंत इस मुकाबले को और रोचक बनाएगी। अगर आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

End of Feed