इंडियन प्रीमियर लीग 2025, मुंबई इंडियन्स (MI Playing 11) 2025, MI Players List and Full Squad: आईपीएल 2025 के लिए सउदी अरब के जेद्दा में आयोजित मेगा ऑक्शन में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स ने 18 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। मुंबई ने नीलामी से पहले हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को 75 करोड़ रुपये में रिटेन करके अपनी कोर को बरकरार रखा था और 45 करोड़ रुपये के साथ नीलामी में उतरी थी। जिससे उसे 8 विदेशी सहित अधिकतम 20 खिलाड़ी खरीदने थे। ऐसे में मुंबई की पलटन इस राशि में 8 विदेशी सहित कुल 18 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने में सफल रही। इस खरीदारी के बाद उसके पर्स में 20 लाख रुपये की राशि भी शेष रह गई।
मुंबई इंडियन्स की आईपीएल 2025 के लिए बेस्ट प्लेइंग-11 (साभार IPL/BCCI)
विदेशी खिलाड़ियों के पास नहीं है आईपीएल का अनुभव
मुंबई इंडियन्स ने अपनी टीम में दक्षिण अफ्रीका के रियान रिकल्टेन, न्यूजीलैंड के बेवेन जॉन जैकब्स, इंग्लैंड के विल जैक्स, न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर, अफगानिस्तान के अल्लाह गज़नफर, इंग्लैंड के रीस टॉप्ली, लिजार्ड विलियमसन और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट जैसे विदेशी खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। इन 8 विदेशी खिलाड़ियों में ट्रेंट बोल्ट और मिचेल सेंटनर मजबूत विदेशी खिलाड़ी हैं। इनके अलावा 6 विदेशी खिलाड़ियों में से तीन बेवेन-जॉन जैकब्स, अल्लाह गज़नफर और रियान रिकल्टेन को आईपीएल में खेलने का कोई अनुभव नहीं हैं। वहीं इंग्लिश ऑलराउंडर विल जैक्स,तेज गेंदबाज रीस टॉप्ली और दक्षिण अफ्रीकी पेसर लिजार्ड विलियमस के पास आईपीएल का ज्यादा अनुभव नहीं है। मुंबई इंडियन्स के भारतीय खिलाड़ी मजबूत हैं लेकिन उसके लिए प्लेइंग-11 में चार विदेशी खिलाड़ियों का चुनाव थोड़ा मुश्किल होगा।
ऐसा है नीलामी के बाद मुंबई इंडियन्स का 23 सदस्यीय दल(Mumbai Indians Full Squad for IPL 2025)
बल्लेबाज:
सूर्यकुमार यादव (रिटेन्ड), रोहित शर्मा (रिटेन्ड), तिलक वर्मा (रिटेन्ड), बेवेन-जॉन जैकब्स
विकेटकीपर:
रॉबिन मिंज, रियान रिकल्टेन, कृष्णन श्रीजीतऑलराउंडर:
हार्दिक पांड्या (तेज गेंदबाज;रिटेन्ड), नमन धीर (स्पिन; आरटीएम), विल जैक्स (स्पिन), राज अंगद बावा (तेज गेंदबाज ऑलराउंडर), विग्नेश पुथुर (स्पिन ऑलराउंडर)स्पिनर:
अल्लाह ग़ज़नफ़र, कर्ण शर्मा, मिचेल सेंटनरतेज गेंदबाज:
जसप्रीत बुमराह (रिटेन्ड), दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, रीस टॉप्ली, सत्यनारायण राजू, अर्जुन तेंदुलकर, लिज़ार्ड विलियम्स।ऐसी हो सकती है मुंबई इंडियन्स की संभावित प्लेइंग-11
मुंबई इंडियन्स की टीम आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा और दक्षिण अफ्रीका के रियान रिकल्टेन को बतौर ओपनर उतार सकती है। तीसरे नंबर बल्लेबाजी के लिए तिलक वर्मा और चौथे स्थान के लिए सूर्यकुमार यादव होंगे। पांचवें स्थान पर इंग्लिश ऑलराउंडर विल जैक्स और छठे पर कप्तान हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करेंगे। गेंदबाजी की बात करें तो लेग स्पिनर के रूप में एकादश में अनुभवी कर्ण शर्मा होंगे जिनका साथ देने के लिए अफगानिस्तान के युवा स्पिनर अल्लाह गज़नफर और मिचेल सेंटनर में से कोई एक होगा। वहीं टीम के पेस अटैक की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट के हाथों में होगी।
मुंबई की संभावित प्लेइंग-11 (Mumbai Indians Playing XI for IPL 2025)
रोहित शर्मा, रियान रिकल्टेन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, विल जैक्स, हार्दिक पांड्या (कप्तान),कर्ण शर्मा, जसप्रीत बुमराह,दीपक चाहर, अल्लाह ग़ज़नफ़र/मिचेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट।
मुंबई इंडियन्स का कप्तान MI (Mumbai Indians)Captain
मुंबई इंडियन्स की कप्तानी आईपीएल 2025 में हार्दिक पांड्या ही संभाल सकते हैं। कप्तानी में बदलाव के फिलहाल कोई संकेत फ्रेंचाइजी ने नहीं दिए हैं। उन्हें कप्तानी के लिए मुंबई ने गुजरात से पिछले सीजन खरीदा था।
मुंबई इंडियन्स का कोच MI (Mumbai Indians)Coach:
श्रीलंका के पूर्व धाकड़ प्लेयर और पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने की आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियन्स के हेड कोच के रूप में टीम में वापसी हुई है।
मुंबई इंडियन्स होम ग्राउंड MI (Mumbai Indians) Home ground:
मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम आईपीएल 2025 में भी मुंबई इंडियन्स की टीम का होम ग्राउंड होगा।
मुंबई इंडियन्स आईपीएल खिताब MI (Mumbai Indians) IPL titles:
मुंबई इंडियन्स की टीम आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है। मुंबई ने अबतक पांच खिताब साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 अपने नाम किए हैं।
मुंबई इंडियन्स मालिक MI (Mumbai Indians) Owners:
मुंबई इंडियन्स का स्वामित्व रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास है।
