IND W vs AUS W T20 World Cup Semi-Final: आज खेला जाएगा भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल, यहां जानिए सब कुछ

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 23, 2023, 06:39 PM IST

india women vs australia women, icc womens t20 world cup semi final today, Match preview: आज दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले के बारे में सब कुछ यहां पर जानिए।

IND vs AUS Women's T20 World Cup Semi-Final Preview: अभी तक महिला टी20 विश्व कप में उतार चढ़ाव भरा प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम को गुरूवार को यहां होने वाले पहले सेमीफाइनल में मजबूत आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने खेल में काफी सुधार करना होगा। भारत पिछले पांच वर्षों में शीर्ष टीमों में शामिल रहा है लेकिन कोई बड़ी ट्राफी अपनी झोली में नहीं डाल सका है और उम्मीदों के अनुरूप उसने एक और आईसीसी टूर्नामेंट के अंतिम चार में प्रवेश कर लिया है।

ind w vs aus w t20 world cup semi final preview

आज होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला टी20 विश्व कप सेमीफाइनल (AP/ICC)

हालांकि भारतीय टीम बीते समय में इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी है, विशेषकर नॉकआउट मैचों में। आस्ट्रेलिया ने पिछले टी20 विश्व कप फाइनल में भारत को हराया था और हाल में पिछले वर्ष बर्मिंघम में स्वर्ण पदक मैच में भी उसने जीत दर्ज की थी। वर्ष 2017 में वनडे विश्व कप फाइनल में पहुंचने के बाद भारत में महिला क्रिकेट काफी तेजी से ऊपर की ओर बढ़ा है और अब समय आ गया है जब वह गुरूवार को ‘करो या मरो’ जैसे मुकाबले में उम्मीदों को प्रदर्शन में तब्दील करे।

End of Feed