क्रिकेट

लखनऊ का मेंटर बनने के बाद जहीर ने इम्पैक्ट प्लेयर रूल को लेकर दिया बड़ा बयान

लखनऊ सुपर जायंट्स का मेंटर बनते ही टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ गेंदबाज जहीर खान आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर रूल के समर्थन में उतर गए हैं।

Image

जहीर खान(साभार Zaheer Khan)

KEY HIGHLIGHTS
  • जहीर खान ने किया इम्पैक्ट प्लेयर रूल का समर्थन
  • सभी टीमें नहीं है इस नियम को बनाए रखने पर सहमत
  • आईपीएल गवर्निंग काउंसिल कर रहा है इसपर विचार

कोलकाता: लखनऊ सुपर जायंट्स के नवनियुक्त मेंटर जहीर खान ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में इंपैक्ट प्लेयर के नियम को बरकरार रखने की सिफारिश की क्योंकि उनका मानना है कि इससे भारतीय क्रिकेट में काफी सुधार होगा। जहीर ने बुधवार को लखनऊ की टीम में मेंटर की भूमिका संभाली। यह पद 2023 के अंत में भारत के मौजूदा मुख्य कोच गौतम गंभीर के जाने से खाली पड़ा था।

बरकरार रखा जाना चाहिए इम्पैक्ट प्लेयर रूल

जहीर ने यहां पत्रकारों से कहा,'इंपैक्ट प्लेयर नियम को लेकर काफी चर्चा हुई है। मेरा मानना है कि इस नियम को बरकरार रखा जाना चाहिए।'आईपीएल 2023 में इंपैक्ट प्लेयर का नियम लागू किया गया था जिसको लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया मिली। विराट कोहली ने पिछले सत्र में कहा था कि इससे खेल का संतुलन बिगड़ा है जबकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया था कि वह इस नियम के बड़े प्रशंसक नहीं हैं।

एकमत नहीं हैं इम्पैक्ट प्लेयर रूल को लेकर टीमें

जुलाई में आईपीएल के टीम मालिक और भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों के बीच बैठक के दौरान इंपैक्ट प्लेयर को लेकर टीम एकमत नहीं थी। लेकिन जहीर का मानना है कि इससे भारत के युवा खिलाड़ियों को काफी मौके मिलेंगे। उन्होंने कहा,'इससे निश्चित तौर पर भारत के युवा खिलाड़ियों को मौके मिलेंगे। आपको मेगा नीलामी में इसका असर देखने को मिलेगा जब फ्रेंचाइजी टीमों की निगाहें इस तरह के खिलाड़ियों पर होगी।'

युवाओं को मिलना चाहिए मौके

इस तेज गेंदबाज ने कहा,'युवा खिलाड़ियों को इस तरह के मौके मिलने से भविष्य में भारतीय क्रिकेट में काफी सुधार होगा। मैच अभ्यास का कोई सानी नहीं होता है और यह इस नियम का सबसे बड़ा सकारात्मक पहलू है।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article