क्रिकेट

Delhi vs UP Live Streaming: जीत की लय काे बरकरार रखने उतरेगी दिल्ली और यूपी, देखें कब और कहां होगा मुकाबला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2023, 07:00 AM IST

Delhi Capitals vs UP Warriorz: दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज की टीम दूसरी जीत की तलाश में लिए मंगलवार को आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने अपना जीत का खाता खोल लिया है। अब दूसरी जीत की तलाश है।

Image

एलिसा हीली और मेग लैनिंग। (फोटो- डब्ल्यूपीएल)

Photo : Twitter

Delhi Capitals vs UP Warriorz: विमेंस प्रीमियर लीग के हर मैच में रोमांच देखने को मिल रहा है। मंगलवार को एक बार फिर बड़ा रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। लीग के पांचवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना यूपी वॉरियर्ज से होगा। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मुकाबले में स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को हराया, जबकि यूपी वॉरियर्ज ने यह कारनामा गुजरात जाएंट्स के खिलाफ किया था। दिल्ली कैपिटल्स दो अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर, जबकि यूपी वॉरियर्ज भी दो अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग हैं, जबकि यूपी वॉरियर्ज की कमान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलिसा हीली के हाथ है। जीत की लय को बरकरार रखने के लिए दोनों टीमें पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेंगी।

कब होगा WPL 2023 दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच मैच ( Delhi Capitals vs UP Warriorz Match date)

दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच WPL 2023 का मैच 7 मार्च, मंगलवार को खेला जाएगा।

कहां होगा दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच WPL 2023 का मैच (Delhi Capitals vs UP Warriorz Match venue)

दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच WPL 2023 का मैच डीवाय पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में होगा।

कितने बजे होगा दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच WPL 2023 का मैच (Delhi Capitals vs UP Warriorz Match Time)

दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच WPL 2023 का मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

कहां देखें दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच WPL 2023 का मैच (where to watch Delhi Capitals vs UP Warriorz Match)

दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच WPL 2023 का मैच स्पोर्ट्स 18 पर देख सकते हैं।

कहां देखें दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच WPL 2023 का मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (Delhi Capitals vs UP Warriorz live streaming)

दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच WPL 2023 की मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article