IND Vs SA 2nd Test Highlights: टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर रचा इतिहास
IND Vs SA 2nd Test Highlights: टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर रचा इतिहास
इससे पहले टेस्ट के दूसरे दिन का पहला सेशन गेंदबाजों के नाम रहा जहां जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट लेकर साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी को केवल 176 रन पर ढेर कर दिया। टीम इंडिया ने पहली पारी के आधार पर 98 रन की बढ़त हासिल की थी। यह टेस्ट पूरी तरह से गेंदबाजों के नाम रहा। दो दिन के भीतर इस मुकाबले में कुल 33 विकेट गिरे।
दूसरी पारी में एडेन मार्करम ने 106 रन की पारी खेली। टेस्ट के पहले दिन 23 विकेट गिरे थे। सिराज की गेंदबाजी के दम पर जहां साउथ अफ्रीका की पहली पारी केवल 55 रन पर ढेर हो गई वहीं टीम इंडिया भी केवल 98 रन की ही बढ़त हासिल कर सकी। भारत की ओर से सिराज ने 15 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। विराट की 46 रन की पारी के दम पर टीम इंडिया ने पहली पारी में 153 रन बनाए। टीम इंडिया ने अपने आखिरी 6 विकेट बिना कोई रन बनाए गंवाया। 11 गेंद में टीम इंडिया ने आखिरी 6 विकेट गंवाए। साउथ अफ्रीका की ओर से लुंगी एन्गिडी, नांद्रे बर्गर और कगिसो रबाडा ने 3-3 विकेट गंवाए।
