MI vs RCB HIghlights: सूर्या-नेहाल के तूफान में उड़ा आरसीबी, हार का हिसाब भी किया बराबर

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 10, 2023, 12:02 AM IST

MI vs RCB HIghlights: इंडियन प्रीमियर लीग के 54वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ मुंबई ने बेंगलोर से हार का हिसाब भी बराबर कर लिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर।
  • यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया।
  • मुंबई ने आसीबी को 6 विकेट से हराया।

MI vs RCB Highlights:आईपीएल के 54वें मैच में मुंबई इंडियंस ने घरेलू मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 6 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ मुंबई ने बेंगलोर से हार का हिसाब भी बराबर कर लिया। मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए और मुंबई को 200 रन का विशाल लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी मुंबई ने 21 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।

MI vs RCB.

मुंबई और बेंगलोर के मैच का ताजा अपडेट यहां देखें

मैक्सवेल-डु प्लेसिस ने आरसीबी को संभाला

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। आरसीबी ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। टीम को पहला झटका पहले ओवर में विराट कोहली के रूप में लगा। वे महज एक रन पर आउट हो गए। इसके बाद अनुज रावत भी लंबी पारी नहीं खेल पाए। वे भी महज 6 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने तीसरे विकेट के लिए ग्लने मैक्सवेल के साथ 62 गेंदों पर 120 रन की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 130 के पार पहुंचाया। इसके बाद मैक्सवेल अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद आउट हो गए। वे 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 68 रन बनाए। इसके बाद महिपाल लोमरोर भी ज्यादा देर मैदान पर नहीं रुक पाए। वे महज एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद फाफ डु प्लेसिस भी कप्तानी पारी खेलने के बाद आउट हो गए। उन्होंने 41 गेंदों पर 5 चौकेे और 3 छक्के की मदद से 65 रन बनाए। दिनेश कार्तिक ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को 180 के पार पहुंचाया। वे 18 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर आउट हो गए। इम्पैक्ट खिलाड़ी के रुप में मैदान पर आए केदार जाधव ने 10 गेंदों पर एक चौके की मदद से 12 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के जेसन बेहरेनडोर्फ ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

End of Feed