MI vs PBSK Highlights: पंजाब ने रोका मुंबई का विजय रथ, अर्शदीप ने आखिरी ओवर में पलटी बाजी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 22, 2023, 11:39 PM IST

MI vs PBKS Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग के 31वें मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 13 रन से हराया। इस मुकाबले में पंजाब के अर्शदीप सिंह ने विकेट तोड़ प्रदर्शन कर मैच का रुख बदल दिया।

IPL 2023, MI vs PBKS Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 31वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन कर मुंबई इंडियंस को 13 रन से हराया। मुंबई की घरेलू मैदान पर दूसरी हार है। अर्शदीप ने शानदार प्रदर्शन कर आखिरी ओवर में मैच का रुख बदल दिया और मुंबई की विजय रथ को रोक दिया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पंजाब ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 214 रन बनाए। मुंबई की टीम नियमित ओवर में 6 विकेट पर 201 रन बना सकी। पंजाब के नियमित कप्तान शिखर धवन एक बार फिर मुकाबले के लिए नहीं उतरेंगे। उनकी जगह सैम कुरेन टीम की कमान संभाली थी।

MI vs PBKS, TATA IPL 2023

रोहित शर्मा और सैम कुरेन। (फोटो- IPL/BCCI)

पंजाब की शुरुआत रही खराब

टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। पंजाब ने पावर प्ले में एक विकेट के नुकसान पर 58 रन बनाए। टीम को 18 रन पर पहला झटका लगा। मैथ्यू शॉर्ट टीम के लिए लंबी पारी नहीं खेल पाए। वे 11 रन पर आउट हो गए। उनको कैमरून ग्रीन ने पीयूष चावला के हाथों कैच आउट कराया। प्रभसिमरन सिंह भी टीम के बड़ी पारी नहीं खेल पाए। अर्जुन तेंदुलकर ने प्रभसिमरन सिंह को 26 रन पर आउट किया। लियाम लिविंगस्टोन भी टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे इशान किशन ने 10 रन पर स्टंप कर दिया। इसके बाद अथर्व तायडे भी आउट हो गए। वे 29 रन पर बोल्ड हो गए। कप्तान सैम कुरेन और हरप्रीत सिंह भाटिया ने अच्छी साझेदारी कर टीम को संभाला। हरप्रीत सिंह भाटिया अर्धशतक से चूक गए। उनको 41 रन पर कैमरून ग्रीन ने आउट किया। सैम कुरेन अर्धशतक जमाने के बाद आउट हो गए। उनको जोफा आर्चर ने 55 रन पर आउट किया। इसके बाद जितेश शर्मा भी आउट हो गए। वे 25 रन बना सके। हरप्रीत बराड़ 5 रन पर रनआउट हो गए।

End of Feed