IPL 2023, PBKS vs RR Highlights: राजस्थान ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराया, प्लेऑफ की उम्मीदो को रखा जिंदा

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 19, 2023, 11:32 PM IST

IPL 2023 IPL 2023, PBKS vs RR Highlights: आईपीएल के 66वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया। राजस्थान के सामने जीत के लिए 188 रन का लक्ष्य था जो उसने 6 विकेट खोकर 2 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इस जीत के साथ राजस्थान प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।

IPL 2023, PBKS vs RR Highlights: आईपीएल के 66वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया। राजस्थान के सामने जीत के लिए 188 रन का लक्ष्य था जो उसने आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। राजस्थान को आखिरी ओवर में 9 रन की दरकार थी और ध्रुव जुरेल ने छक्का जड़ कर अपनी टीम को जीत दिला दी।

RAJASTHAN ROYALS

राजस्थान रॉयल्स (साभार-IPL/BCCI)

राजस्थान की तरफ से यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पाडिक्कल ने अर्धशतकीय पारी खेली। यशस्वी ने 36 गेंद में 50 जबकि पाडिक्कल ने 30 गेंद में 51 रन की तेज-तर्रार पारी खेली। इसके अलावा हेटमायर ने 28 गेंद पर 46 रन की पारी खेली। इससे पहले पंजाब किंग्स ने राजस्थान के सामने 188 रन का लक्ष्य रखा था। पंजाब की तरफ से सैमकरन ने सर्वाधिक 49 रन बनाए जबकि जितेश शर्मा ने 44 और शाहरुख खान ने 41 रन की पारी खेली।

End of Feed