क्रिकेट

कुसल मेंडिस के नाम एलिमिनेटर में जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, बने ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

MI vs GT Eliminator: श्रीलंका के विकेटकीपर ने गुजरात टाइटंस के लिए एलिमिनेटर मुकाबले में डेब्यू किया। वह प्लेऑफ में डेब्यू करने वाले पहले ओवरसीज खिलाड़ी बने। लेकिन 20 रन की छोटी पारी खेलने वाले इस श्रीलंकाई बल्लेबाज के नाम एक और शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया।

Image

कुसल मेंडिस (साभार-IPL)

MI vs GT Eliminator: मुंबई इंडियंस के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में जोस बटलर के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किए गए कुसल मेंडिस के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस को पहले ही ओवर में बल्लेबाजी करने के लिए आना पड़ा। गिल 3 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट के शिकार बने। मेंडिस और साई सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए तेज-तर्रार 64 रन जोड़े। जब लग रहा था कि टीम जीत की तरफ तेजी से बढ़ रही है तो कुसल मेंडिस दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए। 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर कुसल मेंडिस हिट विकेट हो गए। मेंडिस 10 गेंद में 20 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 1 चौका और 2 छक्के लगाए। वह प्लेऑफ में डेब्यू करने वाले पहले ओवरसीज खिलाड़ी भी थे।

कुसल मेंडिस के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

कुसल मेंडिस जैसे ही हिट विकेट हुए उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। वह प्लेऑफ में हिट विकेट होने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वह आईपीएल नें हिट विकेट होने वाले 17वें खिलाड़ी बने। इस सीजन में वह दूसरे बल्लेबाज हैं जो हिट विकेट हुए हैं। इससे पहले क्रुणाल पांड्या हिट विकेट हुए थे।

इससे पहले टॉस जीतकर मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुंबई के बल्लेबाजों ने हार्दिक के इस निर्णय को सही साबित करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए। मुंबई की ओर से रोहित ने सर्वाधिक 81 रन की पारी खेली। रोहित के अलावा मुंबई के लिए डेब्यू करने वाले जॉनी बेयरस्टो ने 47 और सूर्यकुमार यादव ने 33 रन की पारी खेली।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article