IND vs ENG: ओवल टेस्ट में जीत के बाद केएल राहुल को क्यों आई रोहित-विराट की याद? खुद बताई दिल की बात

KL Rahul Press Conference: बल्लेबाज लोकेश राहुल ने सोमवार को कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ 2-2 से टेस्ट श्रृंखला ड्रॉ कराना ‘भारतीय क्रिकेट के सबसे यादगार पलों में से एक होगा’ क्योंकि यह एक ऐसी टीम द्वारा हासिल किया गया था जिसे विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों की अनुपस्थिति में ‘दावेदार नहीं माना गया था’।

KL Rahul Press Conference: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज़ लोकेश राहुल ने सोमवार को कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ 2-2 से बराबर करना भारतीय क्रिकेट के सबसे ऐतिहासिक और यादगार पलों में से एक बन जाएगा। खास बात यह रही कि यह सफलता उस टीम ने हासिल की, जिसे विराट कोहली, रोहित शर्मा और आर. अश्विन जैसे दिग्गजों की गैरहाजिरी में दावेदार तक नहीं माना जा रहा था।

KL Rahul test bcci

केएल राहुल आकाश दीप के साथ (फोटो- BCCI)

सिराज की दमदार गेंदबाज़ी से मिली जीत

सीरीज़ के पांचवें और निर्णायक टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को छह रन से हराकर सीरीज़ को बराबरी पर समाप्त किया। मोहम्मद सिराज ने निर्णायक दिन में थकान को दरकिनार कर पांच विकेट झटके और भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई। प्रसिद्ध कृष्णा ने भी शानदार गेंदबाज़ी करते हुए टीम को मजबूत सपोर्ट दिया।

End of Feed