IPL 2024: केएल राहुल ने जड़ा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुश्किल में पचासा, पुख्ता किया टी20 वर्ल्ड कप के लिए दावा

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए आईपीएल 2024 में तीसरा अर्धशतक जड़ दिया।

KEY HIGHLIGHTS
केएल राहुल ने राजस्थान के खिलाफ खेली कप्तानी पारी
48 गेंद में 76 रन की पारी खेलकर टीम को मुश्किल से उबारा
11 रन पर गंवा दिए थे पारी की शुरुआत में 2 विकेट

लखनऊ: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल का धमाकेदार फॉर्म आईपीएल के 17वें सीजन में बदस्तूर जारी है। राहुल ने शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में टॉस हारने के बाद लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। पहले ओवर में क्विंटन डिकॉक और दूसरे ओवर में मार्कस स्टोइनिस का विकेट गंवाने के बाद लखनऊ का स्कोर 2 ओवर में 2 विकेट पर 11 रन हो गया। ऐसे में दूसरे छोर पर खड़े केएल राहुल ने मोर्चा संभाला और दीपक हुड्डा के साथ मिलकर पारी को संभाला और 31 गेंद में शानदार अर्धशतक जड़ दिया। इस दौरान राहुल ने 6 चौके और 2 छक्के जड़े। यह राहुल का सीजन का तीसरा अर्धशतक था। राहुल 48 गेंद में 76 रन बनाकर आउट हुए। आवेश खान ने उन्हें अपना शिकार बनाया।

KL Rahul fifty

केएल राहुल अर्धशतक जड़ने के बाद दर्शकों को अभिवादन करते हुए (साभार IPL/BCCI)

दीपक हुड्डा के साथ की शतकीय साझेदारी

राहुल ने दीपक हुड्डा के साथ पारी को संभालने के बाद तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी 54 गेंद में पूरी की। दोनों ने 34 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की थी इसके बाद रफ्तार पकड़ते हुए अगली 20 गेंदों में शतकीय साझेदारी भी पूरी कर ली। इस साझेदारी में राहुल ने 50 और हुड्डा ने 43 रन का योगदान दिया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 62 गेंद में 115 रन की साझेदारी हुई। राहुल दूसरे छोर पर खड़े हुड्डा के आउट होने के बाद भी दूसरे छोर पर डटे रहे। पारी के 18वें ओवर में राहुल बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में आवेश खान की गेंद पर ट्रेंट बोल्ट के हाथों लपके गए।

End of Feed