कोलकाता-हैदराबाद के बीच आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट

आज (3 April 2025) आईपीएल 2025 में एक हाई स्कोरिंग मैच खेले जाने की उम्मीद है क्योंकि आमने-सामने होंगी कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें। मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक सीजन में 3 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने सिर्फ 1 मैच जीता है। जबकि हैदराबाद ने भी तीन मैचों में सिर्फ एक मैच में जीत हासिल की है। यहां हम जानेंगे आज होने वाले कोलकाता-हैदराबाद मैच की पिच रिपोर्ट और मैदान से जुड़े आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 में आज 15वां मैच खेला जाएगा
  • कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर
  • मैच का आयोजन कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में होगा

आईपीएल 2025 में आज दो बड़ी टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में आमने-सामने होंगी कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें। दोनों टीमों के बीच ये मैच कोलकाता (Kolkata) में खेला जाना है। इस मैच से पहले हैदराबाद ने अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हराया था लेकिन उसके बाद उसे दो लगातार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पहले उसको लखनऊ के खिलाफ 5 विकेट से शिकस्त मिली और फिर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स इस समय अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है। उसे अपने पहले मैच में बेंगलुरू ने 7 विकेट से मात दी थी, फिर दूसरे मैच में राजस्थान के खिलाफ उसे 8 विकेट से जीत मिली जबकि पिछले मैच में कोलकाता को मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से हरा दिया। आज दोनों टीमों के बीच मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अंजिक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) करेंगे। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस (Pat Cummins) के हाथों में है।

KKR vs SRH Pitch Report IPL 2025 Today Match

कोलकाता बनाम हैदराबाद पिच रिपोर्ट

सनराइजर्स हैदराबाद और मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज होने वाले मैच से पहले जान लेते हैं कि इन दोनों टीमों के आमने-सामने का आईपीएल इतिहास में आंकड़े कैसे रहे हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में 28 मैच खेले गए हैं जिसमें कोलकाता का पलड़ा काफी भारी रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इन मैचों में हैदराबाद को 19 बार शिकस्त दी है, जबकि हैदराबाद को सिर्फ 9 मैचों में जीत मिली है। आज दोनों टीमों के बीच खेला जाने वाला मुकाबला कोलकाता के मैदान पर होगा। अब तक दोनों टीमों के बीच कोलकाता में 10 मैच हो चुके हैं जिनमें 7 मुकाबलों में मेजबान कोलकाता को जीत मिली है जबकि 3 मैचों में हैदराबाद ने जीत हासिल की है।

End of Feed