क्रिकेट

हर बार देश बेहतर से बेहतर हो रहा है..., इंग्लिश क्रिकेटर हुआ पीएम मोदी का मुरीद, तीसरे कार्यकाल की दी बधाई

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और धाकड़ क्रिकेटर केविन पीटरसन ने नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की बधाई दी है और उनके नेतृत्व में भारत की हो रही तरक्की की सराहना की है।

Image

पीएम नरेंद्र मोदी के साथ केविन पीटरसन

नई दिल्ली: भारत में हाल ही में आम चुनाव के नतीजे आए और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को बहुमत मिलते ही नरेंद्र मोदी का लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय हो गया। नरेंद्र मोदी को शनिवार को एनडीए की बैठक में दल के नेता चुना गया और 9 जून को शाम 6 बजे पीएम मोदी के शपथग्रहण की तारीख भी तय हो गई। चुनावी दंगल में जीत के बाद नरेंद्र मोदी को दुनियाभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। ऐसे में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और कमेंट्रेटर केविन पीटरसन ने नरेंद्र मोदी को चुनावी जीत की बधाई दी है।

लगातार हो रही है भारत की तरक्की

केविन पीटरसन का भारत प्रेम जगजाहिर है। वो अकसर हिंदी में ट्वीट करके इस बात को जाहिर करते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी को उन्होंने हिंदी में ट्वीट करके चुनावी जीत की बधाई दी और उनके नेतृत्व में भारत की हो रही तरक्की की भी जमकर सराहना की। पीटरसन ने ट्वीट करते हुए कहा, नरेंद्र मोदी जी भारत का नेतृत्व करने के लिए एक और कार्यकाल हासिल करने के लिए आपको बहुत-बहुत बधाई। मैं जब भी भारत आता हूं, देश बेहतर से बेहतर होता जा रहा है। क्या शानदार काम है, सर! शुभकामनाएं और ढेर सारा प्यार।

पिछले साल पीएम मोदी से मिले थे पीटरसन

केविन पीटरसन ने पिछले साल पीएम मोदी से मुलाकात की थी। उन्हें गणतंत्र दिवस 2022 पर पीएम मोदी से प्रशंसा पत्र भी मिला था। पीएम और पीटरसन के बीच सोशल मीडिया पर अक्सर संवाद होता रहता है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article