क्रिकेट

वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद जोस बटलर ने अपनी कप्तानी पर क्या कहा?

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 9, 2023, 02:27 PM IST

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को केवल 2 जीत मिली है। इंग्लैंड टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद जोस बटलर की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में अपनी कप्तानी को लेकर बटलर की राय बिल्कुल अलग है और उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी है।

Image

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (साभार-AP)

इंग्लैंड के सीमित ओवर के कप्तान जोस बटलर ने एकदिवसीय विश्व कप टूर्नामेंट में निशानाजनक प्रदर्शन के बावजूद सफेद गेंद के दोनों प्रारूपों में टीम का नेतृत्व जारी रखने की इच्छा व्यक्त की है। विश्व कप के शुरूआती दौर में ही बाहर होने वाले गत चैंपियन ने बुधवार को नीदरलैंड्स को 160 रनों से हराकर पांच मैचों की हार का सिलसिला तोड़ दिया।

2025 में चैंपियंस ट्रॉफी क्वालीफाई करने के इरादे से इंग्लैंड अब अपने अंतिम लीग मुकाबले में पाकिस्तान पर जीत हासिल करना चाहेंगी।

इंग्लैंड के पुरुष क्रिकेट टीम के प्रबंध निदेशक रॉब इस सप्ताह के अंत में भारत आकर टीम से जुडेंगे तथा टीम की खामियों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा वे अगले महीने वेस्टइंडीज में होने वाले दौरे के लिए टीम का भी चयन करेंगे। इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडिज में तीन एकदिवसीय और पांच टी-20 मुकाबले खेलेंगी।

चर्चा के दौरान कप्तान और कोच के रूप में बटलर व मैथ्यू मॉट के भविष्य पर भी निर्णय लिया जा सकता है। बटलर ने बुधवार को कहा, "हां, मैं (अगले महीने सफेद गेंद के दौरे में टीम की कप्तानी करना चाहूंगा)। मुझे पता है कि रॉब आज भारत आ रहे हैं। हम उनके और कोच के साथ कुछ अच्छी बातचीत कर सकते हैं और सभी के साथ उस (वेस्टइंडिज) दौरे के लिए एक योजना बना सकते हैं।"

बल्लेबाजी में भी बटलर ने किया निराश

कप्तानी के साथ-साथ जोस बटलर ने अपनी बल्लेबाजी से भी टीम को निराश किया। अब तक खेले गए 8 मुकाबलों में बटलर ने 13.87 की मामूली स्ट्राइक रेट से केवल 111 रन बनाए हैं। नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने आखिरी मैच में उन्होंने 11 गेंद पर 5 रन की पारी खेली। बटलर के पास मौका है कि वह अपना आखिरी मैच जीतकर चैंपियंस ट्रॉफी में क्वालीफिकेशन हासिल करे। इसके लिए उसे पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी मुकाबला जीतना होगा।
End of Article