IPL 2027: जेम्स होप्स और ब्रैड हैडिन ने पंजाब किंग्स के सपोर्ट स्टाफ का साथ छोड़ा

James Hopes And Brad Haddin Leave PBKS: आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स के खेमे में हलचल मच गई है। टीम के सपोर्ट स्टाफ से फास्ट बॉलिंग कोच और फील्डिंग कोच- जेम्स होप्स और ब्रैड हैडिन हट गए हैं।

क्रिकइंफो के अनुसार, जेम्स होप्स और ब्रैड हैडिन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पंजाब किंग्स (PBKS) के फ़ास्ट-बॉलिंग कोच और फ़ील्डिंग कोच के तौर पर अपनी भूमिकाएं छोड़ दी हैं। इनके जाने की उम्मीद पहले से ही थी, क्योंकि होप्स को हाल ही में क्वींसलैंड और ब्रिस्बेन हीट का हेड कोच नियुक्त किया गया है, जबकि हैडिन ने न्यू साउथ वेल्स के हेड कोच का पद संभाला है।

IPL 2027: जेम्स होप्स और ब्रैड हैडिन ने पंजाब किंग्स के सपोर्ट स्टाफ का साथ छोड़ा

होप्स और हैडिन के जाने से PBKS के हेड कोच रिकी पोंटिंग के सामने अपने सपोर्ट स्टाफ़ में कुछ अहम पद भरने की चुनौती है। टीम के स्पिन-बॉलिंग कोच रहे सैराज बहुतुले भी IPL 2026 के बाद भारतीय पुरुष टीम के साथ इसी भूमिका में चले गए हैं।

End of Feed