मुंबई: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने अगले साल होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 20वें सत्र की तैयारियों के मद्देनजर 15 अक्टूबर को यहां सभी प्रमुख हितधारकों की संयुक्त बैठक बुलाई है। बीसीसीआई ने 2027 सत्र से पहले होने वाली इस बैठक के लिए आईपीएल के सभी प्रमुख हितधारकों को आमंत्रित किया है। इनमें फ्रेंचाइजी के मालिक और उनके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO), आईपीएल मुकाबलों की मेजबानी कर चुके राज्य क्रिकेट संघ और प्रसारणकर्ता शामिल हैं।
आईपील मीटिंग (फोटो क्रेडिट AI Generated/News Room Verified)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: पीएसएल के आयोजन की तारीखों का हुआ ऐलान, लगातार तीसरे साल होगा IPL से टकराव
पिछले सीजन से जुड़े मुद्दों की बीसीसीआई करेगा समीक्षा
बीसीसीआई के एक सूत्र के अनुसार, बोर्ड मुंबई में होने वाली इस बैठक के दौरान आईपीएल के पिछले सत्र से जुड़े मुद्दों और उनसे मिली सीख की समीक्षा करेगा जबकि विभिन्न पक्षों की चिंताओं पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक के एजेंडे में 2027 आईपीएल के आयोजन की योजना और प्रमुख हितधारकों के साथ विचार-विमर्श करना भी शामिल है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: शारजाह में 42 साल के डिविलियर्स की तूफानी बल्लेबाजी, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ जड़ा- 37 गेंद में शतक
राज्य क्रिकेट संघों की संचालन के लिए मांगी जाएगी राय
बीसीसीआई का मानना है कि आईपीएल की मेजबानी में राज्य क्रिकेट संघों की अहम भूमिका होती है और मैच के दिन समन्वय और स्टेडियम में संचालन से जुड़े मामलों पर उनके सुझाव उन मुद्दों के समाधान के लिए महत्वपूर्ण हैं जिन पर बोर्ड इस बैठक में चर्चा करना चाहता है। पिछले महीने यहां आयोजित अपनी वार्षिक आम बैठक के समापन पर बीसीसीआई ने घोषणा की थी कि उसकी आम सभा ने सर्वसम्मति से आईपीएल के दो दशक पूरे होने का जश्न भव्य तरीके से मनाने का फैसला किया है। इस लिहाज से भी बैठक बैठक की अहमियत बढ़ गई है।
(भाषा)
