IPL 2026: आज होगा आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज,घरेलू दर्शकों के सामने हैदराबाद के खिलाफ जीत के साथ शुरू करना चाहेगा बेंगलुरू

RCB vs SRH Match Preview: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का की शुरुआत शनिवार को बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में गत विजेता आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले के साथ होने जा रहा है। जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें।

Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad Preview: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का की शुरुआत शनिवार को बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले के साथ होने जा रहा है। रजत पाटीदार की कप्तानी में 3 जून, 2025 को पहली बार आईपीएल ट्रॉफी पर आरसीबी ने कब्जा किया था। उसके एक दिन बार चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 प्रशंसकों की मौत ने आरसीबी के जीत के जश्न को मातम में बदल दिया था। इस घटना के बाद एक सदस्यीय आयोग ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच के आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया था। ऐसे में वेंकटेश प्रसाद के कर्नाटक क्रिकेट संघ का अध्यक्ष चुने जाने के बाद परिस्थितियों में बदलाव हुआ और चिन्नास्वामी स्टेडियम में बदलाव किए जाने पर सहमति बनने के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल की वापसी उद्धाटन मुकाबले के साथ होने जा रही है।

royal challengers bengaluru vs sunrisers hyderabad Match Preview

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच प्रीव्यू (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

10 महीने बाद बेंगलुरू में होगी क्रिकेट की वापसी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के टीम मैनेजमेंट ने पिछले साल की दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रशंसकों को श्रद्धांजलि देते हुए पूरे सीजन के लिए स्टेडियम की 11 सीटें खाली रखने का फैसला किया। इसके अलावा उद्धाटन समारोह को भी उस घटना की वजह से रद्द कर दिया गया है। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और हैदराबाद की टीमें एक दूसरे के सामने उद्धाटन मैच में उतरेंगी। चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिकेट की तकरीबन एक साल बाद वापसी से निश्चित तौर पर बेंगलुरू के प्रशंसकों के चेहरे पर मुस्कान लौट आएगी।

End of Feed